राखी के बिगडे बोल,क्या कहा पढ़िये…

पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली की तबीयत इन दिनों नाज़ुक है, जिसकी वजह से उन्हें दिल्ली के एम्स के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। दिल्ली के एम्स में भर्ती अरुण जेटली के ठीक होने की दुआ पूरा देश कर रहा है, लेकिन इसी बीच राखी सावंत ने एक विवादित बयान दे दिया। जी हां, ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने अरुण जेटली को लेकर एक ऐसा पोस्ट कर दिया, जिसके बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। इतना ही नहीं, राखी सावंत के इस पोस्ट के बाद यूजर्स ने उन्हें जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है? बॉलीवुड की कंट्रोवर्सी अभिनेत्री के नाम से मशहूर राखी सावंत ने अरुण जेटली को लेकर जो पोस्ट किया, उसे उन्होंने बाद में डिलीट तो किया, लेकिन माफी नहीं मांगी। बता दें कि अरुण जेटली की हालत अभी नाज़ुक बनी हुई है, जिसकी वजह से उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती किया गया है। अरुण जेटली का हालचाल जानने के लिए तमाम नेतागण उनसे मिलने अस्पताल भी पहुंच रहे हैं, लेकिन राखी सावंत के पोस्ट ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया और लोग उन्हें तरह तरह की नसीहत दे रहे हैं।

राखी सावंत ने फैलाई अफवाह

अक्सर अपने बयानों को लेकर विवादों में रहने वाली राखी सावंत ने हाल ही में अरुण जेटली के स्वास्थ्य को लेकर बड़ा बयान देते हुए एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने उन्हें स्वर्गवास घोषित कर दिया। राखी सावंत ने अपने पोस्ट में लिखा था कि अरुण जेटली अब इस दुनिया में नहीं रहे, उनकी आत्मा को भगवान शांति दे, जिसके बाद ही विवाद होना शुरु हो गया। यूजर्स ने राखी सावंत का जमकर विरोध किया और परिणामस्वरुप उन्होंने अपना पोस्ट डिलीट कर दिया।

यूजर्स ने लगाई राखी की क्लास

राखी सावंत द्वारा अफवाहें फैलाए जाने पर यूजर्स ने क्लास लगाते हुए कहा कि शर्म करो…अरुण जी हास्पिटल में एडमिट हैं और उनका इलाज चल रहा है। सही खबरों को फॉलो किया और अफवाहों से दूर रहा करो। साथ ही एक यूजर ने कहा कि तुम से इसी तरह की उम्मीद की जा सकती है। यूजर्स को भड़कता देख राखी सावंत ने फौरन ही अपना पोस्ट डिलीट कर दिया, लेकिन उसका स्क्रीनशॉट तेज़ी से वायरल हो रहा है। बता दें कि राखी सावंत ने अपने पोस्ट के लिए माफी नहीं मांगी और वैसे ही डिलीट कर दिया, जिससे यूजर्स की भावनाओं को ठेस पहुंची है

एनआरआई से रचाई शादी

अरुण जेटली पर दिए गए विवादित टिप्पणी के अलावा राखी सावंत इन दिनों अपनी शादी को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में राखी सावंत ने शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की, जिसे उन्होंने ब्राइडल शूट बताया, लेकिन बाद में खुलासा हुआ कि उन्होंने विदेशी लड़के से शादी कर ली और हनीमून की तस्वीरों में वह लड़का भी नज़र आया था, जिसके बाद एक बार फिर से उनका झूठ खुलकर सामने आ गया और फिर से लोगों ने ट्रोल करना शुरु कर दिया।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!