मोहन भागवत ने क्या कहा आरक्षण पर,पढ़िये विस्तार से

आरक्षण को लेकर एक बार फिर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुखिया मोहन भागवत ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि एक अच्छे माहौल में आरक्षण को लेकर दोनों ही पक्षों के बीच बहस होनी चाहिए। जो लोग आरक्षण का समर्थन करते हैं और जो लोग आरक्षण का विरोध करते हैं दोनों के बीच इस मसले को लेकर स्वस्थ्य बहस होनी चाहिए। भागवत ने यह बयान दिल्ली के इग्नू में संस्कृत उत्थान न्यास के कार्यक्रम में बोलते हुए दिया।

भागवत ने कहा कि जो लोग आरक्षण के समर्थन में हैं उन्हें यह ध्यान में रखते हुए बोलना चाहिए कि उन लोगों का हित भी सुरक्षित रहे जो लोग आरक्षण के विरोध में हैं। ठीक इसी तरह से जो लोग आरक्षण के विरोध में हैं उन्हें इस बात का ध्यान रखते हुए बोलना चाहिए कि जो लोग इसके समर्थन में हैं उनके हितो की रक्षा हो। दोनों को एक दूसरे का खयाल रखना चाहिए। भागवत ने कहा कि आरक्षण पर जब भी आरक्षण पर चर्चा की बात होती है लोग इसपर कड़ी प्रतिक्रिया देने लगते हैं, जबकि इस मसले पर अच्छे माहौल में चर्चा होनी चाहिए, जिसमे समाज के हर वर्ग को हिस्सा लेना चाहिए।बता दें कि इससे पहले भी मोहन भागवत ने आरक्षण को लेकर बयान दिया था, जिसके बाद वह तमाम आलोचकों का निशाना बन गए थे। उन्होंने कहा था कि आरक्षण की समीक्षा होनी चाहिए, जिसके बाद तमाम राजनीतिक दलों ने उनके इस बयान का विरोध किया था। भागवत ने कहा था कि भाजपा और मौजूदा सरकार में संघ के लोग हैं, ये लोग आरएसएस की सुन सकते हैं, लेकिन इसका कतई यह मतलब नहीं है कि उन्हें संघ की सुननी ही पड़ेगी, अगर वह चाहे तो हमसे असहमत भी हो सकते हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!