केरल ने बढ़ाई चिंता, पड़ोसी राज्यों में बढ़ा संक्रमण का खतरा

केरल में कोरोना के बढ़ते मामलों ने देश की चिंता बढ़ा दी है। बीते 24 घंटे के भीतर देश के लगभग 41 हजार नये मामलों में से 33 हजार मामले केरल के ही हैं। वहीं केरल से अब पड़ोसी राज्यों तमिलनाडु (Tamil Nadu) और कर्नाटक (Karnataka) में भी संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है। कर्नाटक के कोलार जिले के एक नर्सिंग कॉलेज में 32 छात्र कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। इन सभी छात्रों का पिछले दो दिनों में कोरोना टेस्ट किया गया है। इनमें से ज्यादातर छात्र तमिलनाडु और केरल से हैं। स्थिति की गंभारता को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बुधवार को समीक्षा बैठक की।

केंद्र ने कर्नाटक और तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्रियों से कहा कि इन राज्यों में केरल की वजह से केस न बढ़े, इसके लिए पर्याप्त कदम उठाये जाएं। केंद्र ने कहा कि कर्नाटक और तमिलनाडु के वो जिले जो केरल से सटे हैं, वहां पर खास कदम उठाने की जरूरत है। साथ ही इन जिलों में वैक्सीनेशन की रफ्तार तेज करनी पड़ेगी।

केरल में क्या है स्थिति?

केरल में कोरोना को लेकर स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है. पिछले 24 घंटों में राज्य में कोरोना 32803 नए मामले सामने आए हैं जबकि 173 लगों की मौत हो गई है। इसी के साथ राज्य में एक्टिव मामलों की संख्या 2,29,912 हो गई है जबकि 20961 कोरोना से मौत हो गई है। इसके अलावा अब तक 3838614 लोग कोरोना से ठीक हो गए हैं। राज्य में स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए नई टेस्टिंग स्ट्रैटजी भी शुरू की जा रही है। राज्य में टेस्ट पॉजिटिविटी रेट फिलहाल 18.76 फीसदी है।

मीडिया सूत्रों के मुताबिक केरल में संक्रमण को रोकने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कई तरह के सुझाव दिए हैं, लेकिन सबसे अधिक लॉकडाउन पर काम करने को कहा है। इसके लिए पहले उन जगहों को चुनने को कहा है, जहां सबसे अधिक केस हैं। इन जगहों पर पूरी तरह से या आंशिक लॉकडाउन लागू करने की सलाह दी गई है। आपको बता दें कि देश में फिर कोरोना के 40 हजार से ज्यादा नए मामले आए हैं। पिछले 24 घंटे में Covid-19 के 41,965 नए मामले दर्ज किए गए।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!