Air India बिक्री के लिए वित्तीय टेंडर इसी महीने, एयरलाइन पर 600 अरब रुपये का कर्ज

नई दिल्ली।

सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया के विनिवेश के लिए इस महीने के मध्य तक वित्तीय टेंडर जारी कर दिया जाएगा। वित्तीय टेंडर की तमाम प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं। एयर इंडिया पर 600 अरब रुपये का कर्ज है। वित्त मंत्रालय सूत्रों के मुताबिक एयर इंडिया की बिक्री को लेकर पिछले साल आखिर में जो एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (ईओआइ) जारी किया गया था, उसकी प्रक्रिया पूरी चुकी है।

अब वित्तीय टेंडर जारी किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक सरकार चाहती है कि एयर इंडिया को खरीदने वाली कंपनी इसे पूरी तरह से भारतीय एयरलाइंस के रूप में ही चलाए। बि¨डग में इस प्रकार की शर्ते रखी गई हैं कि एयर इंडिया पूरी तरह से भारतीय एयरलाइंस का प्रतिनिधित्व करे। इस बीच, वित्त मंत्रालय के मुताबिक एलआइसी के आइपीओ के लिए 10 मर्चेट बैंकर्स की नियुक्ति हो गई है।

इनमें आइसीआइसीआइ सिक्युरिटीज, एसबीआइ कैप, जेएम फाइनेंशियल, सिटी बैंक, गोल्डमैन, जेपी मोर्गन जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं। वित्त मंत्रालय एलआइसी के आइपीओ को चालू वित्त वर्ष का सबसे बड़ा आइपीओ आयोजन मान रहा है। सूत्रों के अनुसार सरकार अगले पांच वर्षो में अधिकतम 25 फीसद तक हिस्सेदारी बिक्री का लक्ष्य रख रही है। इससे अधिक हिस्सेदारी बेचने की अभी मंजूरी नहीं दी गई है।

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!