मध्‍य प्रदेश की प्राची यादव पैरा कैनो के सेमीफाइनल में, भारत की पदक की उम्‍मीद बढ़ी

भोपाल ।

मध्‍य प्रदेश की प्राची यादव ने टोक्‍यो पैरालंपिक में उम्‍मीद के अनुसार प्रदर्शन करते हुए हीटस में पदक की दावेदार जापान और कोरिया की खिलाडि़यों को पीछे छोड़ते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्‍की कर ली है। शुक्रवार को सेमीफाइनल और फाइनल आयोजित होंगे। सारे भारत वासियों को उम्‍मीद है, प्राची इसमें बेहतर प्रदर्शन कर देश के लिए जरुर पदक जीते।

पैरा ओलिंपिक में वाटर स्‍पोटर्स में कोटा प्राप्‍त करने वाली प्राची देश की पहली महिला खिलाड़ी है।

गुरुवार को टोक्‍यो में महिलाओं के पैरा कैना की वी-2 कैटेगरी के 200 मीटर इवेंट में भारत की प्राची मुकाबले में थी। उनके साथ हीटस में पदक की प्रबल दावेदार जापान और कोरिया की खिलाड़ी साथ में थी। कोच मयंक ठाकुर ने बताया कि प्राची ने उम्‍मीद से बढ़कर प्रदर्शन कर मेजबाज एथलीट को पीछे छोड़ते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। अब सेमीफाइनल व फाइनल में प्राची के लिए मुकाबला थोडा आसान होगा। कोच मयंक ठाकुर ने बताया कि 28 अगस्‍त से आ गए थे। जिस बोट से प्राची अभ्‍यास कर रही थी, उससे वह असहज महसूस कर रही थी। बुधवार को जर्मनी की बोट प्राची को उपलब्‍ध कराई गई थी।

ग्‍वालियर की रहन वाली प्राची पिछले चार सालों से राजधानी के छोटे तालाब में कोच मयंक ठाकुर के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्‍त कर रही है। प्राची ने बताया कि देश के लिए खेलना हर एथलीट का सपना होता है। सेमीफाइनल में पहुंचकर अच्‍छा लगा, लेकिन असली मुकाबला अब है। शुक्रवार को बेहतर प्रदर्शन कर देश के लिए पदक जीतने का प्रयास करूंगी। उल्‍लेखनीय है कि प्राची का उत्‍साह प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी बढ़़ाया है।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!