ओवल टेस्ट के बाद किया जाएगा टीम इंडिया का ऐलान, जानिए संभावित 15 नाम

इस साल का टी-20 वर्ल्ड कप 17 अक्टूबर से शुरू होना है। इस बीच, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया का ऐलान की तैयारियां शुरू कर दी हैं। टीम इंडिया फिलहाल इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रही है। जानकारी के मुताबिक, ओवल टेस्ट की समाप्ति के साथ ही 7 सितंबर को 15 सदस्यीय टीम इंडिया का ऐलान कर दिया जाएगा। इस बार का टी-20 वर्ल्ड कप यूएई में खेला जाएगा। टूर्नामेंट की शुरुआत 17 अक्टूबर से होगी और फाइनल 14 नवंबर को खेला जाएगा। टीम इंडिया को बड़ा दावेदार माना जा रहा है। खबर है कि इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने सभी देशों के लिए टीम का ऐलान करने के लिए 10 सितंबर की डेडलाइन तय की है। भारतीय टीम बी ग्रुप में है जिनमें पाकिस्तान के साथ ही अफगानिस्तान भी है।

भारत के लिहाज से अच्छी बात यह है कि टी-20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2021) के बचे हुए मैच खेले जाएंगे। इसका सीधा फायदा टीम इंडिया को मिलेगा। रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे बड़े नामों से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।

संभावित टीम इंडिया : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (वीसी), केएल राहुल, शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, कुणाल पांड्या , रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, राहुल चाहर, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, टी नटराजन।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!