आईपीएल 2022 में दो नई टीम खेलेंगी, BCCI को होगी 5000 करोड़ से अधिक की कमाई

इंडियन प्रीमियर लीग के 2022 संस्करण में दो नई टीम भी हिस्सा लेंगी। इससे भारतीय क्रिकेट बोर्ड को कम से कम 5000 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई होगी। आईपीएल (IPL) वर्तमान में आठ टीमों का टूर्नामेंट है। अगले संस्करण से 10 टीमों द्वारा खेला जाएगा। हाल ही में गवर्निंग काउंसिस की बैठक में इसकी नीलामी प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया गया है। बीसीसीआई (BCCI) के एक सूत्र ने कहा कि कोई भी कंपनी 75 करोड़ देकर बोली दस्तावेज खरीद सकती है। पहले शीर्ष अधिकारी दो नई टीमों के लिए आधार मूल्य 1700 करोड़ रुपए रखने के बारे में विचार कर रहे थे। हालांकि अब आधार मूल्य 2000 करोड़ रुपए रखने का फैसला किया गया है। इंडियन प्रीमियर लीग के वित्तीय पक्ष को देखने वाले सूत्र ने कहा कि बीसीसीआई को कम से कम पांच हजार करोड़ रुपए का लाभ होगा। अगर बोली योजना के अनुसार होती है, क्योंकि कई बड़े व्यापारिक समूह ने बोली प्रक्रिया में रुचि दिखाई है। नई टीमों के जो आधार स्थल होंगे उनमें अहमदाबाद, लखनऊ और पुणे भी शामिल हैं। अहमदाबाद का नरेन्द्र मोदी स्टेडियम और लखनऊ का इकाना स्टेडियम फ्रेंचाइजी की पसंद हो सकते हैं क्योंकि इन स्टेडियमों की क्षमता अधिक है।

उन्होंने कहा कि बीसीसीआई कम से कम 5000 करोड़ रुपए की उम्मीद कर रहा है। अगले सीजन में आईपीएल में 74 मैच होंगे। यह सभी के लिए फायदे का सौदा है। 3000 करोड़ रुपए के सालाना टर्नओवर वाली कंपनियों को ही टीमों के लिए बोली लगाने की अनुमति होगी। वहीं क्रिकेट बोर्ड कंपनियों के समूह को भी टीम खरीदने के लिए अनुमति देने की प्लानिंग कर रही है। सूत्र ने कहा कि तीन से अधिक कंपनियों को समूह बनाने की अनुमति नहीं दी जाएगी, लेकिन अगर तीन व्यवसाय एक साथ आते हैं और एक टीम के लिए संयुक्त रूप से बोली लगाना चाहते हैं। ऐसा करने के लिए उनका स्वागत है।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!