उत्‍तराखंड में 7 सितंबर तक बढ़ाया गया कोविड कर्फ्यू, लागू रहेंगे मौजूदा प्रविधान

कोरोना संक्रमण के कम होते मामलों के बीच सरकार ने एहतियात के तौर पर उत्‍तराखंड में लागू कोविड कर्फ्यू की अवधि सात सितंबर सुबह छह बजे तक बढ़ा दी है। मुख्य सचिव एसएस संधु द्वारा इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार वर्तमान में लागू सभी छूट के साथ कर्फ्यू आगे बढ़ाया गया है। बता दें कि उत्‍तराखंड में लागू कोविड कर्फ्यू मंगलवार सुबह छह बजे समाप्त हो जाएगा। इसे देखते हुए सरकार ने वर्तमान में लागू कोविड कर्फ्यू को मौजूदा प्रविधानों के साथ ही बढ़ाने का निर्णय लिया है। शासन द्वारा जारी मानक प्रचालन कार्यविधि (एसओपी) में सभी प्रविधान वही रखे गए हैं, जो वर्तमान में लागू हैं।

राज्य सरकार ने पिछले सप्ताह जारी एक आदेश में कहा कि सभी सामाजिक, राजनीतिक और मनोरंजन से संबंधित सभाओं पर प्रतिबंध रहेगा। हालांकि, इसने कहा कि राज्य में कर्फ्यू के दौरान टीकाकरण अभ्यास हमेशा की तरह जारी रहेगा। इसके अलावा, राज्य ने जिलाधिकारियों को अपने क्षेत्रों में स्थानीय स्तर की छूट पर निर्णय लेने की जिम्मेदारी दी। आदेश में कहा गया है, “जिला मजिस्ट्रेट कोविड -19 परिस्थितियों का आकलन करने के बाद गांवों में छूट देने के संबंध में आदेश जारी कर सकते हैं।”


आदेश में यह भी कहा गया है कि शिक्षा विभाग सभी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों, पॉलिटेक्निक, कॉलेज, मेडिकल और नर्सिंग कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज और कृषि और प्रौद्योगिकी संस्थानों को फिर से खोलने के लिए अलग से सुरक्षा प्रोटोकॉल जारी करेगा। सभी सरकारी और निजी संस्थानों को कोविड सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुपालन में 18 वर्ष से अधिक आयु के छात्रों को प्रशिक्षण प्रदान करने की अनुमति है। कोचिंग संस्थान 50% ऑक्यूपेंसी पर काम कर सकते हैं।

राज्य में सोमवार को कोरोना के 38 नए मामले मिले हैं। वहीं बेस अस्पताल श्रीनगर में एक मरीज की मौत हुई है। कोरोना संक्रमित 16 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। राज्य में अब तक कोरोना के 3,42, 948 मामले आए हैं. इनमें 3,29,159 लोग ठीक हो चुके हैं। बता दें कि इस वक्त कोरोना के 356 एक्टिव केस हैं। जबकि कोरोना संक्रमित 7381 मरीजों की मौत हो चुकी है।

साढ़े 38 हजार व्यक्तियों का हुआ टीकाकरण
प्रदेश में 457 केंद्रों पर 38 हजार 795 व्यक्तियों को टीका लगा है। ऊधमसिंह नगर में सबसे अधिक साढ़े 17 हजार व्यक्तियों को टीका लगा है। इसके अलावा देहरादून में 5646, हरिद्वार में 5636 और नैनीताल में 5533 व्यक्तियों का टीकाकरण हुआ। इस तरह राज्य में अब तक 64 लाख 13 हजार 205 व्यक्तियों को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। जबकि दो लाख पांच हजार 858 लोगों को दोनों डोज लग चुकी है। 18 से 44 आयु वर्ग के भी 36 लाख 34 हजार 836 व्यक्तियों को पहली और तीन लाख 35 हजार 344 को दोनों खुराक लग चुकी हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!