सोने-चांदी में गिरावट, हालमार्क में राहत मिलने की उम्मीद

डालर के मुकाबले रुपये की दर में आई मजबूत से सोने का आयात सस्ता हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में सोने और चांदी के भाव में सोमवार को नरमी रही। कामेक्स पर सोना 1800 डालर के दायरे में सीमित है। अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा बाजार में सोना ऊपर में 1823 नीचे में 1812 डालर प्रति ओंस और चांदी ऊपर में 24.21 नीचे में 23.94 डालर प्रति ओंस रही। एमसीएक्स शुरुआती कारोबार में सोना फ्यूचर्स में गिरकर 47,459 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का दाम कुछ घटकर 64,050 रुपये प्रति किलोग्राम पर था। इससे इंदौर सराफा बाजार में भी सोना 250 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 300 रुपये प्रति किलो सस्ती हो गई। दूसरी ओर से हालमार्किंग के पालन की अवधि को सरकार एक बार फिर बढ़ाने जा रही है। अनिवार्य रूप से हालमार्किंग के पालन की अवधि एक सितंबर से शुरू हो रही थी। सूत्रों के मुताबिक सरकार इस अवधि को तीन महीने बढ़ा सकती है।

सोमवार को सोना केडबरी : रवा 48750 सोना (आरटीजीएस) 48625 सोना 22 कैरेट (91.60) 44540 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। चांदी चौरसा 65200 चांदी कच्ची 65275 चांदी (आरटीजीएस) 65050 रुपये प्रति किलो बोली गई। शनिवार को सोना केडबरी-रवा 49000 रुपये पर बंद हुआ था। शनिवार को चांदी चौरसा 65500 रुपये पर बंद हुई थी।

उज्जैन सराफा : सोना स्टैंडर्ड 48900, सोना रवा 48800, चांदी पाट 65700, चांदी टंच 65560, सिक्का 800 रुपये प्रति नग।

रतलाम सराफा : चांदी चौरसा 65000, टंच 65100, सोना स्टैंडर्ड 48900 रवा 48850 रुपये। (आरटीजीएस भाव)।

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!