दशहरा, दिवाली व छठ पूजा में घर जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, चलेंगी 40 जोड़ी त्योहार स्पेशल ट्रेनें

नई दिल्ली।

त्योहार के दिनों के लिए यात्रा करने के लिए ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल है। सबसे ज्यादा भीड़ पूर्व दिशा की ट्रेनों में है। दशहरा, दिवाली और छठ पूजा के समय पूर्व दिशा की ओर जाने वाली अधिकांश ट्रेनों में जगह नहीं है। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए कुछ विशेष ट्रेनों की घोषणा की गई है और आने वाले दिनों में कुछ और ट्रेनें घोषित की जाएंगी।

कोरोना संक्रमण की वजह से सीमित संख्या में ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। सभी ट्रेनों में सिर्फ कंफर्म टिकट लेकर ही यात्री सफर कर सकते हैं। ट्रेनों की संख्या कम होने से यात्रियों को ज्यादा परेशानी हो रही है। लोगों को घर जाने के लिए कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है।

उत्तर रेलवे ने 40 जोड़ी त्योहार विशेष ट्रेनें चलाने का किया फैसला

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि उत्तर रेलवे ने 40 जोड़ी त्योहार विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इनमें से कई ट्रेनों की घोषणा कर दी गई है। जल्द ही अन्य ट्रेनों की घोषणा की जाएगी। यदि जरूरत पड़ी तो विशेष ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जाएगी। प्रत्येक रूट का आकलन किया जा रहा है।

त्योहार के दिनों में टिकट दलाल भी सक्रिय हो जाते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए रेलवे सुरक्षा बल व रेल कर्मचारियों की विशेष टीम बनाई जा रही है। आरक्षण केंद्रों, रेलवे स्टेशनों के साथ ही ट्रेवल एजेंसियों पर भी नजर रखी जाएगी। इंटरनेट मीडया के माध्यम से लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है। लोगों को भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आइआरसीटीसी) की वेबसाइट, आरक्षण केंद्रों व अधिकृत ट्रेवल एजेंट से टिकट खरीदने की सलाह दी जा रही है।

इन ट्रेनों में नही मिल रहा टिकट

नई दिल्ली-राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस, नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस, नई दिल्ली-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस, नई दिल्ली-राजेंद्र नगर राजधानी एक्सप्रेस, आनंद विहार-पटना विक्रमशिला एक्सप्रेस, नई दिल्ली-बनारस शिव गंगा एक्सप्रेस, नई दिल्ली-जयनगर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों में दो नवंबर तक कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!