ओडिशा में सामने आए कोविड-19 के 849 नए मामले, 69 की हुई मौत

ओडिशा में रविवार को कोविड-19 के 849 नए मामले आने से संक्रमितों की कुल संख्या 10,06,503 हो गई जबकि 69 और लोगों की मौत हो जाने से मृतक संख्या 7834 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि संक्रमितों में कम से कम 119 बच्चे भी हैं। रोजाना की संक्रमण दर 1.23 प्रतिशत है और पिछले 24 घंटे में 68,667 नमूनों की जांच की गई। उन्होंने कहा कि ओडिशा सरकार ने राज्य स्तरीय सीरो सर्वेक्षण शुरू किया है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान केंद्र को 12 जिलों में यह सर्वेक्षण करने को कहा गया है। अधिकारी ने कहा, ‘‘सीरोलॉजिकल सर्वेक्षण से राज्य में अलग-अलग उम्र समूह के लोगों और स्वास्थ्य कर्मियों के बीच कोरोना वायरस की एंटीबॉडी के बारे में आकलन करने में मदद करेगा।”

अधिकारी ने बताया कि यह सर्वेक्षण संबलपुर, सुंदरगढ़, झारसुगुडा, क्योंझर, खुर्दा, पुरी, बालासोर, मयूरभंज, जाजपुर, कंधमाल, कालाहांडी और नबरंगपुर में 15 सितंबर तक चलेगा। उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण के परिणाम कोविड-19 प्रबंधन और टीकाकरण रणनीति के लिए उपयोगी होंगे। उन्होंने बताया कि खुर्दा जिले में कोविड-19 के सबसे ज्यादा 361 मामले आए जबकि कटक में 98 और जाजपुर में 32 मामले आए। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर खुर्दा जिले में ही आती है।

कटक में 19, अंगुल में 10, जगतसिंहपुर में नौ और मयूरभंज तथा नयागढ़ में पांच-पांच मरीजों की मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि राज्य में 7820 उपचाराधीन मरीज हैं जबकि 9,90,796 लोग ठीक हो चुके हैं। राज्य में शनिवार तक 2.17 करोड़ लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक मिल चुकी है। इनमें से 52.53 लाख लोग दोनों खुराक ले चुके हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!