देश विरोधी नारे लगाने वालों को कुचल दिया जाएगा- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

इंदौर। विगत दिनों उज्जैन समेत इंदौर में हुई सांप्रदायिक घटनाओं और पाकिस्तान के समर्थन में हुई नारेबाजी को राज्य सरकार ने गंभीरता से लिया है. इतना ही नहीं पीएफआई जैसे संगठनों की गतिविधियों पर अब सरकार नजर रख रही है. गुरुवार को इस मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्पष्ट किया है कि देश विरोधी विचार रखने वाले लोगों को भारत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. ऐसे लोगों और उनकी गतिविधियों को कठोरता से कुचला जाएगा.

सीएम ने ली कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक

गुरुवार को इंदौर और उज्जैन संभाग की कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए शिवराज ने संबंधित जिलों के पुलिस अधिकारियों को भी स्पष्ट संकेत दिए हैं कि सांप्रदायिक गतिविधियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाए. उन्होंने बैठक के बाद प्रेस से चर्चा में कहा पिछले दिनों इंदौर, उज्जैन और भोपाल में हुई गतिविधियों को हम काफी गंभीरता से ले रहे हैं. देश विरोधी नारे लगाने वालों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

देश के विरोध में कोई बात करेगा तो उसे कुचल दिया जाएगा

सीएम चौहान ने कहा कि भारत में रहने वाला कोई भी नागरिक किसी भी जाति का या धर्म का हो वह हमारा अपना है, लेकिन अगर कोई देश के खिलाफ सोचता है तो वह किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इस दौरान उन्होंने नकली शराब से जुड़े माफिया के खिलाफ भी कठोर कानून का जिक्र करते हुए कहा नकली शराब मामले में पकड़े गए आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इसके अलावा नकली शराब बेचने वालों के खिलाफ जल्द ही बड़ा कानून बनाया जाएगा.

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!