डेढ़ माह पहले महाराष्ट्र से आई थी बीएसएफ जवान की पत्नी, जांच में निकला डेल्टा प्लस वेरिएंट

इंदौर ।

शहर में दो कोविड संक्रमितों की जांच में डेल्टा प्लस वेरिएंट वेरिएंट मिला है। दोनों कोविड संक्रमितों के छह जुलाई को लिए गए सैम्पल की दिल्ली सेे मंगलवार देर रात आई जांच रिपोर्ट में डेल्टा प्लस वेरिएंट की पुष्टि हुई। हालांकि दोनों व्यक्ति करीब डेढ़ माह पहले ही स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें एक पुरुष तो दूसरी महिला है। महिला बीएसएफ के बिजासन टेकरी स्थित ट्रेनिंग प्रशिक्षण केंद्र के जवान की पत्नी है। जानकारों के बीएसएफ में कार्यरत जवान महाराष्ट्र का रहने वाला है। उसकी पत्नी तीन जुलाई को महाराष्ट्र से इंदौर स्थित बीएसएफ परिसर में आई आई थी। इसी दिन बीएसएफ परिसर में महिला की कोविड जांच की गई तो उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इसके बाद तबीयत खराब होने पर छह जुलाई को जांच करवाई गई तो रिपोर्ट पाजिटिव आई। फिर महिला को राधास्वामी क्वारेंटाइन सेंटर में 7 से 19 जुलाई तक रखा गया। इसके बाद महिला ठीक होकर अपने घर लौट आई। महिला के जो सैम्पल लिए गए थे उसे दिल्ली स्थति एनसीडीसी की लैब में भेजा गया था। इसकी जांच रिपार्ट मंगलवार को आई जिसमें डेल्टा प्लस वेरिएंट की पुष्टि हुई।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्कीम नंबर 94 में संक्रमित पुरुष का घर बुधवार को मिल गया है। अब स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सुबह पुरुष और उसकेपड़ोसियों का सैम्पल लिया। गौरतलब है कि इंदौर से मेडिकल कालेज की टीम द्वारा हर माह निश्चित अंतराल पर अभी 10-10 सैम्पल वायरस के वेरिएंट की जांच के लिए दिल्ली की एनसीडीसी लैब में पहुंचाए जा रहे हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!