अफगानिस्तान मुद्दे पर 26 अगस्त को सर्वदलीय बैठक, विदेश मंत्रालय देगा पूरी जानकारी

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद वहां फंसे अपने नागरिकों को सुरक्षित घर लाने में केंद्र सरकार ने सराहनीय काम किया है। विदेश मंत्रालय और वायु सेना ने मिलकर ऑपरेशन को अंजाम दिया। न केवल भारतीय नागरिकों को वापस लाया गया, बल्कि वहां फंसे अफगनी हिंदुओं और सिखों को भी भारत में शरण दी गई है। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि सरकार के इन सफल प्रयासों की जानकारी देश के सभी दलों को दी जाए। उन्होंने इसके लिए विदेश मंत्रालय को निर्देश दिया और ताजा खबर यह है कि 26 अगस्त को सुबह 11 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है, जिसमें विदेश मंत्रालय की ओर से अफगानिस्तान के ताजा हालात और भारत सरकार के ऑपरेशन्स के बारे में विस्तार से बताया जाएगा।

प्रधानमंत्री से मिले निर्देशों के बाद विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा, अफगानिस्तान के घटनाक्रम को देखते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने विदेश मंत्रालय को राजनीतिक दलों के फ्लोर लीडर्स को ब्रीफ करने का निर्देश दिया है। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी आगे की जानकारी देंगे। जयशंकर के इस ट्वीट पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी। राहुल गांधी ने लिखा, खुद मोदीजी क्यों नहीं बोल रहे हैं। या कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि अफगानिस्तान में क्या हो रहा है?

बता दें, काबुल से भारतीयों की सुरक्षित वापसी का क्रम जारी है। रविवार को एक सी-17 विमान 107 भारतीयों सहित 168 यात्रियों को लेकर आया था। इनमें दो अफगान सीनेटर, अनारकली होनारयार और नरेंद्र सिंह खालसा थे। अफगानिस्तान से एयर इंडिया, इंडिगो और विस्तारा की फ्लाट्स से ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे और कतर के दोहा से होते हुए यात्रियों को दिल्ली लाया जा रहा है। वहीं रेस्क्यु ऑपरेशन के शुरुआती दौर में वायु सेना ने अहम भूमिका निभाई थी। विदेश मंत्री ने अमेरिकी प्रशासन के साथ मिलकर प्रयास किए।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!