पणजी |
गोवा में कोरोना वायरस के मद्देनजर रविवार को कर्फ्यू को 30 अगस्त तक बढ़ा दिया गया। शाम में जारी एक अधिसूचना के अनुसार सभागारों, सामुदायिक भवन के साथ-साथ रिवर क्रूज, स्पा, मसाज पार्लर और कैसीनो के संचालन पर पहले की तरह प्रतिबंध जारी रहेगा।
कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के बीच इस साल मई में पहली बार कर्फ्यू लगाया गया था और तब से इसे नियमित रूप से विस्तारित किया गया।









