CM केजरीवाल ने किया देश के पहले स्मॉग टावर का उद्घाटन, अब दिल्ली वाले साफ हवा में लेंगे सांस

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण कम करने के प्रयासों के तहत सोमवार को यहां देश के प्रथम ‘स्मॉग टावर’ हवा साफ करने वाली सार्वजनिक आधुनिक प्रणाली का उद्घाटन किया। केजरीवाल ने दिल्ली का दिल माने जाने वाले कनॉट प्लेस में स्थापित इस टॉवर को प्रदूषण के खिलाफ जारी युद्ध में मील का पत्थर बताते हुए कहा कि यदि यह प्रयोग सफल सबित हुआ तो अन्य हिस्सों में भी ऐसा प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर हवा साफ करने की यह प्रणाली अमेरिका से लाई गई है।

इसके असर आंकलन IIT दिल्ली और मुंबई के विशेषज्ञों द्वारा किए जाएंगे। वे एक माह के आंकड़ों के आधार पर शुरुआती और अगले दो साल में उसके असर के बारे में पूरी जानकारी देंगे। उनके सुझावों के आधार पर आगे का फैसला लिया जाएगा कि इस प्रणाली को शहर के अन्य हिस्सों में स्थापित किया जाए या नहीं।

केजरीवाल ने कहा कि करीब 24 फुट ऊंचाई का यह टावर एक किलोमीटर के दायरे में हवा को साफ करेगा, जिससे राजधानी का प्रदूषण के स्तर में कमी आएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वैसे तो दिल्ली सरकार के प्रयासों से पहले के मुकाबले प्रदूषण में कमी आई है लेकिन इस अनूठी कोशिश के बाद लोगों को और भी राहत मिल सकती है। इसकी हवा को साफ करने की क्षमता 1000 क्यूबिक मीटर प्रति सेकेंड है, इसकी मदद से पीएम 10 और पीएम 2.5 की मात्रा को कम किया जा सकेगा। इस पर करीब 20 करोड़ रुपए की लागत आई है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!