देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के आए 30948 नए केस, स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या ज्यादा

देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 30,948 नए मामले सामने आए हैं और इस बीच स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या अधिक रहने से रिकवरी दर बढ़कर 97.57 फीसदी हो गई है। देश में शनिवार को 52 लाख 23 हजार 612 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए तथा अब तक 58 करोड़ 14 लाख 89 हजार 377 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 30,948 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ 24 लाख 24 हजार 234 हो गया है।

इस दौरान 38 हजार 487 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर तीन करोड़ 16 लाख 36 हजार 469 हो गई है। इसी अवधि में सक्रिय मामले 7,942 घटकर तीन लाख 53 हजार 398 रह गए हैं। इस दौरान 403 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर चार लाख 34 हजार 367 हो गया है। देश में सक्रिय मामलों की दर घट कर 1.09 फीसदी, रिकवरी दर बढ़कर 97.57 फीसदी और मृत्यु दर 1.34 फीसदी है।

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 1484 घटकर 57474 रह गए हैं। इसी दौरान राज्य में 5914 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद कोरोना मुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 6227219 हो गई है, जबकि 145 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 135817 हो गया है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!