श्रद्धालुओं और विद्यार्थियों की सुविधा हेतु आवश्यक है फ्लाइट कनेक्टिविटी – मंत्री सिलावट

इंदौर, देश के नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समक्ष प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट द्वारा इंदौर के नागरिकों को बेहतर फ्लाइट कनेक्टिविटी की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अनुरोध किया गया है। मंत्री सिलावट द्वारा इंदौर के सिख एवं सिंधी समाज के श्रद्धालुओं के लिए अमृतसर तक की फ्लाइट सुविधा साथ ही पुणे में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थी एवं नौकरी कर रहे इंदौर के नागरिकों के लिए इंदौर-पुणे के मध्य फ्लाइट सुविधा शुरू करने को मांग रखी गई है।
उल्लेखनीय है की जबलपुर में जबलपुर-इंदौर-दिल्ली फ्लाइट के उद्घाटन अवसर पर वर्चुअल रूप से मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री सिंधिया व जल संसाधन मंत्री सिलावट उपस्थित हुए। इस दौरान मंत्री सिलावट ने अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री सिंधिया से मांग करते हुए कहा कि इंदौर में सिख और सिंधी समुदाय के काफी लोग निवास करते हैं। ये सभी व अन्य कई लोग अमृतसर के स्वर्ण मंदिर दर्शन के लिए जाते हैं। इन्हें फ्लाइट की सुविधा मिल जाएगी तो इनके आने-जाने में समय की बचत हो सकेगी। इसके अलावा पुणे में इंदौर के कई छात्र पढ़ते हैं और कई इंदौरवासी वहां नौकरी भी करते हैं, यदि इंदौर पुणे को फ्लाइट से जोड़ा जाता है तो इन्हे भी यात्रा में सुविधा हो सकेगी। उन्होंने कहा की यदि नागरिक उड्डयन मंत्री सिंधिया ये दोनों फ्लाइट शुरू करवा देंगे तो इंदौर के काफी लोगों को इन सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा और इंदौर की एयर कनेक्टिविटी भी बेहतर हो पाएगी । केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने मंत्री सिलावट की मांग पर केंद्रीय सरकार द्वारा विचार किए जाने का आश्वासन दिया।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!