
भोपाल । लोकसभा के वर्षा कालीन सत्र में कांग्रेस और विपक्षी दलों का व्यवहार गैर जिम्मेदाराना रहा है। इन दलों ने एक दिन भी लोकसभा की कार्यवाही को सामान्य रूप से नहीं चलने दिया। जनहित के मुद्दों और चर्चाओं में रुकावट डालने की पुरजोर कोशिश की। विपक्षी दल अपने दायित्वों से पीछे हट कर केवल शोर-शराबे को अपने अधिकार मान रहे हैंस संसद में नए मंत्रियों का परिचय कराने की परंपरा रही है। पहले लोकसभा और फिर राज्यसभा में नए सदस्यों का परिचय कराया जाता है। लेकिन विपक्ष ने इस संसदीय परंपरा का अपमान करते हुए नए मंत्रियों का परिचय भी नहीं होने दिया। यह बात केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक ने शुक्रवार को राजधानी भोपाल में पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कही। खटीक की जन आशीर्वाद यात्रा आज भोपाल में है।
विपक्ष के रवैये के चलते हुआ जन आशीर्वाद यात्राओं का निर्णय
केंद्रीय मंत्री खटीक ने कहा कि हाल ही में हुए मंत्रिमंडल विस्तार के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल में ओबीसी के मंत्रियों की संख्या 27 हो गई है। अनुसूचित जाति के 12, अनुसूचित जनजाति के 8 और 11 महिलाओं को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। लेकिन विपक्ष ने जब संसद में इन दलित, पिछड़े और महिला मंत्रियों का परिचय नहीं होने दिया, तो हमारे केंद्रीय नेतृत्व ने यह निर्णय लिया कि सभी मंत्री जनता के बीच जाएं और जनता का आशीर्वाद लें। उन्होंने कहा कि जन आशीर्वाद यात्राओं के दौरान सभी मंत्री अपने-अपने क्षेत्रों जाकर लोगों से मिल रहे हैं, उन्हें केंद्र सरकार की योजनाओं व निर्णयों की जानकारी दे रहे हैं। उस क्षेत्र में रहने वाले सैनिक परिवारों, स्वतंत्रता सेनानी परिवारों में जा रहे हैं। धर्मगुरुओं, साहित्यकारों, कलाकारों, वरिष्ठ एवं प्रमुख नागरिकों से मिलकर उनका आशीर्वाद ले रहे हैं।
पिछड़ों, दलितों के लिए मोदी जी ने जो किया, अन्य दलों ने नहीं किया
खटीक ने कहा कि दलित और पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने जो काम किए हैं, कांग्रेस व अन्य दलों ने नहीं किए। कांग्रेस ने वर्षों तक देश में राज किया स लेकिन उसने 1980 में मंडल कमीशन की सिफारिश को लागू नहीं होने दिया। मोदी जी की सरकार आने के बाद यह सिफारिश लागू की गई स ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा देने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा किया गया स इससे पहले न तो आयोग को संवैधानिक दर्जा देने की पहल की गई, न ही आरक्षण के बारे में सोचा गया। खटीक ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई जी की सरकार ने क्रीमी लेयर की सीमा को चार लाख तक बढ़ाया था। मोदी सरकार ने उसे 6 से 8 लाख तक कर दिया। महाराष्ट्र सरकार ने मराठा आरक्षण को लेकर जो निर्णय लिया उसे सर्वोच्च न्यायालय ने रद्द कर दिया स सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय के द्वारा सर्वोच्च न्यायालय में रिव्यू पिटिशन दायर की गई, लेकिन उसे भी खारिज कर दिया गया। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने संसद से प्रस्ताव पारित कराकर राज्यों को ओबीसी वर्ग की सूची तैयार करने का अधिकार दिया।
कोरोना संकट में रखा सभी का ध्यान
खटीक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने कोरोना संकट का सफलतापूर्वक सामना किया है। पहले भारत तक बीमारियों के टीके आने में बरसों लग जाते थे। पोलियो की वैक्सीन इसका उदाहरण है। लेकिन प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व और प्रोत्साहन के चलते आज भारत में ही कोरोना वैक्सीन बनाए जा रहे हैं। देश में 55 करोड़ से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है। अब हम हर महीने 18 से 20 करोड़ वैक्सीन का निर्माण कर पा रहे हैं।आगामी अक्टूबर-नवंबर तक भारत वैक्सीन उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन जाएगा। खटीक ने कहा कि कोविड-19 में सरकार ने गरीब परिवारों के लिए राशन पहुंचाने की व्यवस्था की। मुफ्त सिलेंडर गैस देने की योजना बनाई। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के माध्यम से दीपावली तक राशन वितरण का काम चल रहा है।
-पहले कभी नहीं हुए इतने काम
केंद्रीय मंत्री खटीक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने जो काम पिछले 7 सालों में किए हैं, इतने काम कभी नहीं हुए। मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना, सौभाग्य योजना, आयुष्मान भारत जैसी योजनाएं चलाई हैं। अकेली आयुष्मान भारत योजना का लाभ 19 करोड़ से ज्यादा लाभार्थियों ने लिया है। यह सभी योजनाएं जनता के दिलों में घर बना चुकी हैं। मातृशक्ति को सशक्त बनाने के लिए मोदी सरकार मातृशक्ति स्व सहायता समूहों के माध्यम से स्वनिर्मित बाजार का निर्माण और ई प्लेटफार्म की व्यवस्था कर रही है। इससे हमारी बहनों द्वारा निर्मित वस्तुएं अब विदेशों में भी पहुंच सकेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना की घोषणा की है। आने वाले समय में इस योजना के माध्यम से सड़कों, रेलवे, औद्योगिकरण के क्षेत्र में व्यापक बदलाव आने वाला है । इस योजना से नौजवानों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
-शक्तिशाली, आत्मनिर्भर भारत का निर्माण कर रही मोदी सरकार
खटीक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सरकार देश को आत्मनिर्भर और शक्तिशाली बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। देश की सेनाओं को सक्षम बनाने का काम किया जा रहा है। पहले हम हथियारों को दूसरे देशों से आयात करते थे, आज विश्व स्तरीय हथियारों का निर्माण हमारे देश में हो रहा है। लड़ाकू विमान से लेकर पनडुब्बी तक भारत बना रहा है। मोबाइल फोन का निर्माण देश में हो रहा है और हम निर्यात के क्षेत्र में भी आगे बढ़ रहे हैं। अभी हम ऊर्जा के क्षेत्र में हम 12000 करोड़ रुपए का आयात करते हैं। आने वाले समय में जब भारत आजादी की 100 वीं वर्षगांठ मनायेगा, तब तक देश ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो जाएगा। आने वाले समय में 75 वंदे मातरम एक्सप्रेस देश में चलने वाली है, जो देश को एक कोने से दूसरे कोने को जोड़ने का काम करेंगी।