ऊर्जा मंत्री के काफिले को NSUI ने बीच सड़क रोका, दिखाए काले झंडे तो सुरक्षाकर्मियों ने कर दी पिटाई

रीवा। एक दिवसीय प्रवास पर रीवा पहुंचे प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के दर्जन भर कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए. प्रदर्शनकारियों ने बीच सड़क पर मंत्री का काफिला रोक लिया था, जिसके चलते अफरा- तफरी का माहौल बन गया. इस दौरान काफिले में मौजूद सुरक्षाकर्मियों और बीजेपी कार्यकर्ताओं की एनएसयूआई कार्यकर्ताओ से झड़प भी हो गई, जिसमे सुरक्षाकर्मियों ने NSUI कार्यकर्ताओं को बीच सड़क पर ही दौड़ा-दौड़कर पीट दिया।

NSUI के सदस्यों ने ऊर्जा मंत्री को दिखाए काले झंडे

रास्ते से गुजर रहे ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के काफिले के सामने खड़े होकर NSUI के करीब एक दर्जन कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए. इससे पहले मंत्री के काफिले को रोककर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की. मामले को बढ़ता देख पायलेटिंग वाहन में तैनात सुरक्षा गार्ड व बेजेपी के कार्यकर्ताओं ने पहले तो NSUI सदस्यों को रोकने की कोशिश की, लेकिन आक्रोशित NSUI के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन जारी रखा, तब मंत्री की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने कार्यकर्ताओं को खदेड़ने का प्रयास किया, बीजेपी कार्यकर्ताओं सहित सुरक्षाकर्मियों ने NSUI कार्यकर्ताओं की पिटाई कर दी. इस बीच सड़क पर भगदड़ की स्थिति निर्मित हो गई.

एक दिवसीय प्रवास पर ‘ऊर्जा मंत्री’

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर शुक्रवार को एक दिवसीय प्रवास पर रीवा पहुंचे थे, जब वे विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम के घर से निकलकर कलेक्ट्रेट की ओर जा रहे थे, तभी एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने उनका विरोध किया, रास्ते में ही प्रदर्शन करते हुए काफिला रोककर काले झंडे दिखाए.

बिजली की समस्याओं को लेकर ‘NSUI’ का प्रदर्शन

एनएसयूआई के प्रदेश सचिव अभिषेक तिवारी का कहना है कि रीवा जिला इन दिनों बिजली की समस्या से जूझ रहा है, कई गांवों में ट्रांसफार्मर खराब हैं, ऊर्जा मंत्री ट्रांसफार्मर पर चढ़ने का नाटक करते हैं, काम नहीं. उन्होंने कहा कि रीवा में हमेशा ही गद्दारों का विरोध किया जाता रहा है. आगे भी इसी तरह जब भी कोई गद्दार नेता यहां की धरती पर कदम रखेगा, उसका इसी तरह विरोध किया जाएगा.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!