जगदानंद सिंह पर सुशील मोदी का तंज

नई दिल्ली । राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रदेश अध्यक्ष और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप के बीच जारी विवाद सार्वजनिक हो चुका है। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर वार पलटवार कर रहे हैं। ऐसे में विरोधी दलों को पार्टी की कलह पर टिप्पणी करने का अच्छा मौका मिल गया है। इसी क्रम में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने जगदानंद सिंह पर तंज कसा है। जगदानंद सिंह पर निशाना साधते हुए सुशील मोदी ने ट्वीट कर पूछा, ‘जगदा बाबू पूछ रहे हैं कौन है तेज प्रताप? आप नहीं पहचानते लालू के बेटे को? इतनी जल्दी भूल गए गाली देने वाले को? भूल जाना ही अच्छा है इस उम्र में अभी और गत होना बाकी है प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने गुरुवार को पूछा था कि तेजप्रताप कौन हैं। मैं किसी दूसरे को नहीं जानता हूं। इसके बाद पलटवार करते हुए तेजप्रताप ने कहा कि जगदानंद सिंह ने पार्टी के संविधान का उल्लंघन किया है और अगर उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती है, तो वह कोर्ट जाएंगे। उनपर कार्रवाई नहीं होने तक मैं पार्टी की किसी गतिविधि में भी भाग नहीं लूंगा। दरअसल, राजद छात्र इकाई की बैठक में तेजप्रताप यादव ने प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने जगदानंद को हिटलर बताया था। इसके बाद से जगदानंद नाराज हो गए थे। 10 दिन तक लालू और तेजस्वी ने उन्हें मनाया। इसके बाद वे बुधवार को पार्टी कार्यालय पहुंचे। इसी दिन उन्होंने राजद छात्र इकाई के अध्यक्ष और तेजप्रताप के करीबी आकाश यादव को पद से हटा दिया। यादव की जगह गगन कुमार को राजद छात्र इकाई की जिम्मेदारी सौंपी। इससे तेजप्रताप भड़क गए। उन्होंने जगदानंद सिंह के इस फैसले को पार्टी के संविधान के खिलाफ बताया था।
 

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!