बंगाल में खेला होबे दिवस को लेकर ममता बनर्जी पर बरसीं स्मृति ईरानी

कलकत्ता । केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पश्चिम बंगाल में ‘खेला होबे’ दिवस मनाए जाने को लेकर तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधा है। खेला होबे दिवस मनाए जाने को लेकर ईरानी ने कहा कि टीएमसी ने क्या खेला किया है? रेप, मर्डर इनका खेला है। टीएमसी अब आधिकारिक तौर पर महिलाओं के बलात्कार का जश्न मनाएगी। यहीं ममता बनर्जी की राजनीति है। दरअसल, टीएमसी की मुखिया और राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पिछले महीने ऐलान किया था कि बंगाल में 16 अगस्त को खेला होबे दिवस मनाया जाएगा। जिसके बाद 16 अगस्त सोमवार को टीएमसी ने पूरे राज्य में खेला दिवस मनाया और फुटबॉल मैच आयोजित किए। बता दें कि इस साल अप्रैल-मई में हुए विधानसभा चुनाव में ‘खेला होबे’ नारे का इस्तेमाल हुआ था। चुनाव में टीएमसी ने भाजपा को करारी शिकस्त दी थी। ‘खेला होबे’ दिवस मनाए जाने को लेकर बीजेपी ने भी निशाना साध चुकी है। खेला होबे दिवस मनाए जाने के ऐलान के बाद बीजेपी सांसद स्वप्न दासगुप्ता ने ट्विटर पर कहा कि ममता बनर्जी ने 16 अगस्त को खेला होबे दिवस घोषित किया है। उन्होंने कहा कि यह वह दिन है जब मुस्लिम लीग ने अपना प्रत्यक्ष कार्य दिवस शुरू किया और 1946 में ग्रेट कलकत्ता हत्याओं की शुरुआत की।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!