तालिबान ने भारत के साथ कारोबार बंद किया, सभी तरह के आयात-निर्यात पर रोक

तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा करने के बाद भले ही कहा हो कि वह भारत के साथ सामान्य रिश्ते चाहता है और भारत चाहे तो अपने प्रोजेक्ट पूरे कर सकता है, लेकिन ताजा खबर यह बताती है कि इस आतंकी संगठन की कथनी और करनी में बहुत फर्क है। खबर यह है कि ताबिलान ने भारत के साथ सभी तरह के कारोबार पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। यानी भारत और अफगानिस्तान के बीच अब किसी तरह का आयात-निर्यात नहीं होगा। एयरपोर्ट ऑर्गनाइजेशन ने यह पाबंदी लगाई है। भारत और अफगानिस्तान के बीच पाकिस्तान के रास्ते आयात-निर्यात होता है। अफगानिस्तान से भारी मात्रा में ड्राई फ्रूट्स भारत आते हैं। अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद से ड्राई फ्रूट की सप्लाई बंद है और यही कारण है कि रक्षाबंधन से पहले ड्राई फ्रूट से बनी मिठाइयों के दाम बढ़ गए हैं।

फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशन (फियो) के महानिदेशक (डीजी) डॉ. अजय सहाय ने एएनआई को बताया कि तालिबान ने पाकिस्तान के पारगमन मार्गों के माध्यम से कार्गो की आवाजाही रोक दी है, जिससे देश से आयात बंद हो गया है। फियो डीजी ने एएनआई को बताया, हम अफगानिस्तान के घटनाक्रम पर कड़ी नजर रखते हैं। वहां से आयात पाकिस्तान के पारगमन मार्ग से आता है। अब तालिबान ने पाकिस्तान से माल की आवाजाही रोक दी है, इसलिए लगभग आयात बंद हो गया है। बता दें, भारत के अफगानिस्तान के साथ लंबे समय से संबंध हैं, खासकर व्यापार में। अफगानिस्तान में भारत का बड़ा निवेश है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!