त्यौहारों और पर्वो के दौरान कोई भी आयोजन सार्वजिनक स्थानों पर नहीं किये जा सकेंगे

इंदौर जिले में आगामी समय में आने वाले त्योहारों और पर्वो के दौरान कोई भी आयोजन सार्वजिनक स्थानों पर नहीं किये जा सकेंगे। सार्वजनिक स्थानों पर किसी प्रकार मुर्ति, झांकी, ताजिये आदि की स्थापना नहीं की जा सकेगी। धार्मिक जुलूस भी नहीं निकल सकेंगे। सभी आमजन अपने-अपने घरों में पूजा-उपासना करेंगे। यह निर्णय आज यहां त्यौहारों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में सम्पन्न हुई शांति समिति की बैठक में सर्वसम्मति से लिये गये।
बैठक में कलेक्टर मनीष सिंह, नगर निगम आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल,डीआईजी चंद्रशेखर सोलंकी, शांति समिति के सदस्य गण,विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे। बैठक में आगामी समय में आने वाले मोहर्रम, गणेश उत्सव, दुर्गा उत्सव आदि को घरों में मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शहर की फ़िज़ा बिगाड़ने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी। सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले तथा शांति एवं कानून व्यवस्था भंग करने संबंधी मैसेज /पोस्ट सोशल मीडिया पर करने तथा फारवर्ड करने वालों के विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई होगी। इस संबंध में एडमिन के विरुद्ध भी कार्रवाई की जायेगी। बैठक में तय किया गया कि जिले में साप्रदायिक सदभाव और एकता की गौरवशाली परम्परा को हर हाल में कायम रखा जायेगा।
बैठक में कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि शहर की गौरवशाली परम्परा को कायम रखने में शांति समिति के सदस्यों की अहम भूमिका है। वे शांति के दूत है। शांति बनाये रखने के संदेश का जन-जन तक प्रसार करें। कोविड के कारण जन-स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिये विशेष सावधानी एवं सतर्कता रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी घटनाओं पर पैनी नजर रखी जायें। सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की जाये। कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई हो।
बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि सभी लोग घरों में त्यौहार मनाये। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक तथा साप्रदायिक सदभाव बिगाड़ने वाले मैसेज/फोटो/वीडियो/अन्य पोस्ट करने तथा उसे फारवर्ड करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाये। इस संबंध में एडमिन के विरूद्ध भी कार्रवाई हो। बैठक में पुलिस अधीक्षक महेश चंद्र जैन ने कहा कि हर हाल में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाई रखी जायेगी। शांति कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई होगी। बैठक में शहर काजी डॉ. इशरत अली, पूर्व विधायक जीतू जिराती, खनिज विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष गोविंद मालू सहित विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधि और शांति समिति के सदस्यगण मौजूद थे।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!