वित्तीय संसाधन विस्तार एवं प्रबंधन टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न : राज्य के सकल घरेलू उत्पाद को बढ़ाए जाने के साथ अन्य मुद्दों पर दिए गए सुझाव

रायपुर, राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष एवं वित्तीय संसाधन विस्तार एवं प्रबंधन टास्कफोर्स के अध्यक्ष अजय सिंह की अध्यक्षता में आज यहां योजना भवन नवा रायपुर में टास्कफोर्स की बैठक आयोजित हुई। सिंह ने टास्क फोर्स के अंतर्गत गठित कार्यसमूहों के कार्यों के प्रगति की समीक्षा की। बैठक में आयोग के अशासकीय सदस्य विजय महाजन, सुश्री अलका सिंह, एच के अमरनाथ एवं सुश्री आर. कविता राव एवं राज्य शासन के विभागों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
बैठक में बताया गया कि वित्तीय संसाधन विस्तार एवं प्रबंधन के संबंध में गठित टास्कफोर्स को सुझाव देने के लिये टास्क फोर्स ने तीन कार्य समूहों का गठन किया गया है, जो राज्य शासन की प्रचलित योजनाओं, कार्यक्रमों, वित्तीय अनुशासन, राज्य के सार्वजनिक उपक्रमों की व्यवहार्यता का परीक्षण, वित्तीय सक्षमता बढ़ाने वित्तीय स्त्रोतों का विस्तार और राज्य के सकल घरेलू उत्पाद को बढ़ाए जाने के विभिन्न उपायों का अध्ययन कर आवश्यक सुझाव टास्कफोर्स को देंगे। अजय सिंह ने टास्कफोर्स के अध्यक्ष एवं सदस्यों से अपने-अपने कार्य समूहों के अंतर्गत आवश्यक सुझाव शीघ्र प्रस्तुत करने का अनुरोध किया।
अजय सिंह, उपाध्यक्ष राज्य योजना आयोग द्वारा कार्यसमूहों के कार्यों की समीक्षा के दौरान बताया कि टास्कफोर्स द्वारा सार्वजनिक उपक्रमों के अतिरिक्त निगमों मण्डलों, आयोगों बोर्ड इत्यादि की व्यवहार्यता के संबंध में भी आवश्यक सुझाव दिया जाएगा। उन्होंने कार्यसमूहों से निश्चित समयावधि में सौंपे गये कार्य को पूरा करने की अपेक्षा व्यक्त की। आयोग के अशासकीय सदस्य एवं कार्यसमूह के अध्यक्ष श्री विजय महाजन ने वित्तीय परिसंपत्तियों के निर्माण, माइक्रोफाइनेंसिंग बैंकिंग सेवाओं के विस्तार से संबंधित बहुमूल्य सुझाव दिए। टास्कफोर्स के सदस्य सुश्री आर. कविता राव एवं एच. के. अमरनाथ (एनआईपीएफपी) नई दिल्ली ने भी अपने-अपने विचार प्रस्तुत किये। श्रीमती शीतल शाश्वत वर्मा, विशेष सचिव वित्त विभाग ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

  • सम्बंधित खबरे

    मौसम विभाग ने जताई संभावना,झमाझम बारिश से भीगेगा पूरा छत्तीसगढ़ अगले 5 दिन

    रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही है. अगले 5 दिनों तक अधिकतर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ…

    छत्तीसगढ़-पहलगाम हमले में मारे गए दिनेश का अंतिम संस्कार:बेटे शौर्य ने दी मुखाग्नि, पत्नी बेहोश हुईं, पाकिस्तानी झंडे पर थूक रहे लोग

    जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मारे गए छत्तीसगढ़ के कारोबारी दिनेश मिरानिया का रायपुर में अंतिम संस्कार किया गया। कारोबारी के बेटे शौर्य ने मुखाग्नि दी है। अंतिम यात्रा में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!