छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सली हमला, ITBP के दो जवान शहीद, AK-47 रायफल भी लूटी

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सली हमले में में भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए हैं। हमले को अंजाम देने के बाद नक्सली एक AK-47 रायफल, दो बुलेटप्रूफ जैकेट और वाकी टॉकी भी लूटकर वहां से भाग गए। नारायणपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां बताया कि जिले के छोटेडोंगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आईटीबीपी के कड़ेमेटा शिविर के करीब माओवादियों ने सुरक्षाकर्मियों पर हमला कर दिया है। इस हमले में सहायक सेनानी सुधाकर शिंदे और सहायक उप निरीक्षक गुरमुख सिंह शहीद हो गए हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोपहर लगभग 12:10 बजे आईटीबीपी की 45वीं बटालियन की ई कंपनी को गश्त पर रवाना किया गया था। उन्होंने बताया कि दल के जवान जब शिविर से छह सौ मीटर की दूरी पर थे तभी नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। हमले में शिंदे और सिंह शहीद हो गए। अधिकारियों ने बताया कि हमले के बाद माओवादी एक एके-47, दो बुलेट प्रूफ जैकेट तथा एक वायरलेस सेट लूट कर ले गए हैं। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद अतिरिक्त सुरक्षा बलों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है तथा हमलावर नक्सलियों की खोज शुरू कर दी गई है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!