इंदौर जिले की शासकीय शालाओं में डायनिंग टेबल पर कराया जायेगा मध्यान्ह भोजन

इंदौर: जिले की शासकीय शालाओं के बच्चों को दोपहर में मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के तहत दिया जा रहा भोजन अब जमीन पर बैठकर नहीं खाना पड़ेगा। अब विद्यार्थीगण डायनिंग टेबल पर बैठकर भोजन ग्रहण कर सकेंगे। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हिमांशु चन्द्र के निर्देशन में विद्यार्थियों की सुविधा हेतु जिले की 1107 शालाओं में से 439 शालाओं में डायनिंग टेबल का निर्माण किया जा चुका है तथा जिले की 4 विकासखण्ड- इन्दौर, महू, सांवेर, देपालपुर के 117 शालाओं में डायनिंग टेबल निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है। जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी हिमांशु चन्द्र द्वारा बताया गया है कि वर्ष के प्रारंभ से विद्यार्थी नवीन डायनिंग टेबल पर बैठकर भोजन कर सकेंगे जो कि स्थानीय स्तर पर उपलब्ध सामग्री जैसे फर्श, सीमेंट एवं कांक्रिट से निर्मित किया जा रहा है। शालाओं के प्रारंभ होते ही विद्यार्थी मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम अंतर्गत दिये जाने वाले भोजन को इन डायनिंग टेबल पर ग्रहण कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि स्वच्छता को दृष्टिगत रखते हुये वॉश बेसिन एवं साबुन, तौलिए की व्यवस्था डायनिंग हॉल के समीप ही करवाई गई है।
जिला पंचायत सीईओ चन्द्र ने बताया कि डायनिंग टेबल का निर्माण कराने से स्कूल आने वाले बच्चे जमीन पर न बैठकर व्यवस्थित स्वच्छ तरीके से भोजन टेबल कुर्सी पर कर सकेंगे। इसी के साथ डायनिंग टेबल का उपयोग भोजन करने के पश्चात पढाई के लिए भी हो सकेगा एवं बच्चों के भोजन परोसने की व्यवस्था भी व्यवस्थीत ढंग से हो पाएगी। उन्होंने बताया कि जिले की शेष अन्य शालाओं में भी स्थान की उपलब्धता के आधार पर अधिक से अधिक शालाओं में डायनिंग टेबल का निर्माण कराया जायेगा।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!