कश्‍मीर पर दुनिया का ध्‍यान खींचने के लिए पाकिस्‍तान का नया पैंतरा

पाकिस्‍तान की तरफ से 15 अगस्‍त को जम्‍मू कश्‍मीर में लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) पर लगातार फायरिंग की गई और युद्धविराम को तोड़ा गया। सेना के सूत्रों की मानें तो पाकिस्‍तान यूनाइटेड नेशंस का ध्‍यान अपनी तरफ खींचनें के लिए ऐसा कर रहा है। सूत्रों ने पाक की तरफ से आने वाले दिनों में युद्धविराम उल्‍लंघन की घटनाओं में तेजी आने की बात कही है। पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान पहले ही एक और पुलवामा आतंकी हमला होने की धमकी दे चुके हैं। पाकिस्‍तान सेना ने गुरुवार के पुंछ सेक्‍टर के कृष्‍णा घाटी में फायरिंग की थी।

जल्‍द शुरू होने वाला है यूएन का सेशन

सेना सूत्रों की ओर से बताया गया है जल्‍द ही यूनाइटेड नेशंस जनरल एसेंबली यानी उंगा के सत्र की शुरुआत होने वाली है। पाकिस्‍तान इस दौरान विक्टिम कार्ड खेलने की कोशिश करेगा। ऐसे में पूरी उम्‍मीद है कि ध्‍यान अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए आने वाले दिनों में पाक की तरफ से और ज्‍यादा युद्धविराम उल्‍लंघन किया जाएगा। सेना के सूत्रों की ओर से कहा गया है कि पाकिस्‍तान ने पिछले कुछ दिनों में फायरिंग और गोलीबारी वाले इलाकों में इजाफा किया है। पाकिस्‍तान का मकसद ज्‍यादा से ज्‍यादा गोलीबारी कर कश्‍मीर की तरफ दुनिया का ध्‍यान अपनी ओर खींचना है।

इमरान खान ने दी है धमकी

दूसरी तरफ पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने गुरुवार को ट्विटर पर एक बार फिर जम्‍मू कश्‍मीर को लेकर धमकी दी और दुनिया की हमदर्दी हासिल करने की कोशिश की इमरान ने भारत के स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर ट्वीट किए हैं। 15 अगस्‍त को इमरान ने लिखा, ‘क्‍या दुनिया ऐसे ही कश्‍मीर में चुपचाप सेरब्रेनिका टाइप नरसंहार को देखती रहेगी?’ इसके बाद इमरान ने अंतरराष्‍ट्रीय समुदाय को धम की दी। इमरान ने कहा, ‘मैं अंतरराष्‍ट्रीय समुदाय को चेतावनी देना चाहूंगा कि अगर यह होने की मंजूरी दी गई तो फिर इसके कई गंभीर परिणाम होंगे और मुस्लिम वर्ल्‍ड में इसकी कई तरह से प्रतिक्रियाएं देखने को मिलेंगी जिसमें चरमपंथ की शुरुआत होगी और हिंसा का दौर शुरू होगा।’

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!