स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इंदौर केंद्रीय जेल से 24 कैदियों को मिली आजादी

रिहा हुए कैदी अच्छे आचरण और संस्कार से दें आगे आने वाली पीढ़ी को प्रेरणा- मंत्री डॉ. मिश्रा
इंदौर,:”एक क्षण की गलती, लंबे समय तक पश्चाताप बनके रहती है। लेकिन इससे हमें आने वाले जीवन के लिए उम्मीदों की कल्पना नहीं छोड़नी चाहिए। अच्छे आचरण, अभ्यास और संस्कार के द्वारा हमें आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा बन समाज में एक नया उदाहरण बनाने का संकल्प लेना चाहिए। इसी उद्देश्य को सार्थक रूप देने के लिए आज प्रदेश भर मं आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदियों को रिहा किया जा रहा है और मुझे उम्मीद है कि आज इंदौर केंद्रीय जेल से रिहा हो रहे कैदी अपने संस्कार और संस्कृति की नई प्रेरणा बन समाज में मिसाल पेश करेंगे।” इन शब्दों के साथ इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री एवं गृह, जेल, संसदीय कार्य, विधि विधायी कार्य विभाग मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने इंदौर केंद्रीय जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 24 कैदियों को रिहाई प्रमाण पत्र प्रदान किया। मंत्री डॉ. मिश्रा आज स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर इंदौर केंद्रीय जेल में आयोजित हुए रिहाई समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर पूर्व विधायक जीतू जिराती, मधु वर्मा, केन्द्रीय जेल अधीक्षक राकेश भांगरे सहित केंद्रीय जेल के अन्य अधिकारी -कर्मचारी एवं बंदी उपस्थित रहे।
मंत्री डॉ. मिश्रा ने जेल में रह रहे कैदियों को अच्छा आचरण और स्वभाव अपनाने की सलाह दी और कहा कि अभ्यास के माध्यम से जेल में रह रहे कैदियों के लिए भी आगे आने वाले दिनों में सुनहरा कल जरूर आएगा। कार्यक्रम में जेल के कैदियों द्वारा मलखम्ब खेल की शानदार प्रस्तुति दी गई एवं कार्यक्रम की सारी साज-सज्जा का कार्य भी जेल में रह रहे कैदियों द्वारा किया गया।
जेल अधीक्षक श्री राकेश भांगरे ने बताया कि शासन के माफी आदेश का पालन करते हुए आज केंद्रीय जेल से 24 कैदियों को रिहा किया गया है, जिसमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। ये कैदी आजीवन कारावास की सजा काट रहे थे। ये वे कैदी हैं, जिन्होंने अपनी 20 साल की सजा पूरी कर ली है । उन्होंने बताया कि जेल में संचालित उद्योगों में जो काम कैदियों द्वारा किया जाता है, उसका मेहनताना उन्हें रिहाई के समय दिया जाता है। कैदियों को यहां से रिहा करते समय यह समझाइश दी गई है कि उन्होंने जो एक गलती कर अपने 20 साल यहां गुजारे हैं। वैसी गलती दोबारा ना करें और अपने परिवार के साथ अच्छे से रहें।
रिहा हुए कैदियों के चेहरे पर दिखी खुशी की चमक
कार्यक्रम के दौरान मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा से प्रमाण पत्र पाने के पश्चात रिहा हुए कैदियों के चेहरे पर खुशी की चमक साफ दिखाई दे रही थी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज केंद्रीय जेल से आजाद हुए एक कैदी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस उनके जीवन में एक नई आजादी लेकर आया है। वे अपना जीवन अब एक नए ढंग से शुरू करेंगे और लोगों के लिए प्रेरणा बनेंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!