जय हिंद: दुनिया पर चढ़ा भारत की आजादी का रंग, तिरंगे से रोशन होंगी ये इमारतेें

इस बार के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दुनिया तिरंगे का जलवा देखेगी। इसकी वजह तिरंगे की रोशनी में जगमगाती विश्व के अनेक देशों की प्रतिष्ठित इमारतें एवं पर्यटन स्थल बनेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा के अनुरूप भारतीय विदेश मंत्रालय ने इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर लीं हैं। ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के एक हिस्से के तौर पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर मंत्रालय ने विश्व के कई देशों में प्रतिष्ठित इमारतों और पर्यटन स्थल का चयन करने के साथ ही सभी औपचारिकताओं को भी पूरा कर लिया है।

यह इमारतें करेंगी भारत को गौरवान्वित

जेनेवा स्थित संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्यालय
अमेरिका की एम्पायर स्टेट बिल्डिंग
दुबई का बुर्ज खलीफा
रूस का इवोल्यूशन टावर
सऊदी अरब के अबू धाबी शहर
यूनाइटेड किंगडम का बर्मिंघम पुस्तकाल भवन

मंत्रालय के निर्देश पर इस बार के आजादी के पर्व को लेकर दुनिया भर में स्थित भारतीय दूतावासों ने सभी तैयारियां शुरू कर दी हैं। अमेरिका, ब्रिटेन, दुबई समेत कई बड़े देशों की 75 प्रतिष्ठित इमारतें और पर्यटन स्थल 15 अगस्त की शाम से 16 अगस्त की सुबह तक भारतीय तिरंगा की रोशनी में जगमगाते हुए दिखेंगे। इतना ही नहीं कनाडा स्थित विश्वप्रसिद्ध नियाग्रा जलप्रपात की लहरें भी तिरंगे में नहाई हुई दिखेंगी। जिन मुख्य इमारतों को तिरंगे की रौशनी वाली लाइटों से सजाया जाएगा उसमें जेनेवा स्थित संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्यालय, अमेरिका की एम्पायर स्टेट बिल्डिंग, दुबई का बुर्ज खलीफा, रूस का इवोल्यूशन टावर, सऊदी अरब के अबू धाबी शहर का मशहूर एडीएनओसी ग्रुप टॉवर और यूनाइटेड किंगडम का बर्मिंघम पुस्तकाल भवन शामिल है।
विदेश मंत्रालय के अनुसार ”आजादी की अमृत महोत्सव जनभागीदारी का अभियान है। इसका उद्देश्य गर्व के उन पलों को याद करना है, जिनसे भारत की आजादी का इतिहास जुड़ा है। इसकी शुरुआत के साथ ही बड़ी संख्या में विदेशों में रह रहे भारतीय पूरे उत्साह के साथ इससे जुड़ रहे हैं।’ बता दें कि अबकी 15 अगस्त को पूरा देश आजादी का 75वां पर्व मनाएगा। इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 12 मार्च 2021 को ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ अभियान शुरू किया था। यह वही तारीख है, जिस दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने 1930 में दांडी यात्रा शुरू की थी। 12 मार्च 2021 से प्रारम्भ हुआ यह अभियान 15 अगस्त 2023 तक चलेगा।

टाइम्स स्क्वायर में फहराया जाएगा अब तक का सबसे बड़ा झंडा
अमेरिका के अलग-अलग राज्यों में भारतीय स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। आजादी का अमृत महोत्सव के एक हिस्से के रूप में आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम में 6 फुट लंबा और 10 फुट चौड़ा तिरंगा फहराया जाएगा। इसके अलावा पोल की ऊंचाई 25 फुट होगी। यह टाइम्स स्क्वायर पर फहराया जाने वाला अब तक सबसे बड़ा झंडा होगा। भारतीय समुदाय की मौजूदगी में न्यूयार्क शहर के प्रतिष्ठित टाइम्स स्क्वायर पर झंडा रोहण महावाणिज्य दूत रणधीर जायसवाल झंडा रोहण करेंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!