15 August से पहले विस्फोटक के साथ जैश के 4 आतंकी गिरफ्तार, अयोध्या भी थी निशाने पर

पूरे देश आजादी की 75वीं सालगिरह मनाने जा रहा है। इस बीच आतंकी हमलों का खतरा भी बना हुआ है। ताजा खबर जम्मू से आ रही है जहां सेना और पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए जैश के चार आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक मिला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुरुआती पूछताछ में आतंकियों ने बताया है कि इनके लिए उन्हें पाकिस्तान में बैठे आकाओं से निर्देश मिले थे। पंजाब, जम्मू और यूपी में हमले की साजिश रची गई थी। अयोध्या भी इनके निशाने पर थी। अयोध्या में रैकी की गई थी। इनकी साजिश भीड़ भरे इलाकों में विस्फोट करने की थी।
जम्मू पुलिस के आईजी ने बताया है कि जम्मू में एक बड़ी साजिश को टालते हुए पुलिस ने जैश-ए-मोहम्मद के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। चार आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है जो ड्रोन द्वारा गिराए गए हथियारों को इकट्ठा करने और कश्मीर घाटी में सक्रिय आतंकवादियों को आपूर्ति करने की योजना बना रहे थे। गिरफ्तार किए गए जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी 15 अगस्त से पहले जम्मू में दो पहिया वाहन में आईईडी लगाकर विस्फोट करने की योजना बना रहे थे। साथ ही देश के अन्य हिस्सों में महत्वपूर्ण ठिकानों की टोह लेने की योजना बना रहे थे।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!