अमृतसर के रंजीत एवेन्यू में हैंड ग्रेनेड मिलने से दहशत, बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा

अमृतसर के सबसे पॉश इलाकों में शामिल रंजीत एवेन्यू मेंं शुक्रवार सुबह एक हैंड ग्रेनेड बरामद हुआ है। हैंड ग्रेनेड मिलने की सूचना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है। बम निरोधक दस्ता भी पहुंचा है, जो हैंड ग्रेनेड की जांच कर रहा है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह किसी की शरारत है या इसके पीछे आतंकियों का हाथ है। बता दें, स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पुलिस अतिरिक्त सावधानी बरत रही है।

बता दें, यह हैंड ग्रेनेड सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के अमृतसर दौरे से 24 घंटे पहले बरामद हुआ है। हैंड ग्रेनेड के मिलने से सुरक्षा बल व पुलिस सतर्क हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर डा. सुखचैन सिंह गिल, डीसीपी परमिंदर सिंह भंडाल और डीपीसी मुखविंदर सिंह बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुुंच गए। बम हरे रंग का है और ज्यादा पुराना नहीं है। उसकी पिन निकली हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बम निरोधक दस्ता मंगवाकर बम को सुरक्षित तरीके से कब्जे में लिया।

मौके पर जांच के लिए पहुंचे पुलिस अधिकारी
पुलिस कमिश्रनर ने बताया कि किसी सुरक्षित स्थान पर जाकर बम को डिफ्यूज करवाया जाएगा। इसके बाद एक्सपर्ट से रिपोर्ट ली जाएगी कि बम कितना पुराना है। जांच में सामने आया कि जिस गली से बम मिला वहां कभी सेना के रिटायर्ड कर्नल रहा करते थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह नगर निगम के कर्मी रंजीत एवेन्यू में सफाई अभियान चला रहे थे। इसी दौरान उन्होंने हैंड ग्रेनेड देखा। उन्होंने इसकी सूचना अपने अफसरों को दी, जिन्होंने पुलिस को सूचना दी।

बता दें, अमृतसर पाकिस्तान सीमा से सटे क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व ग्रेनेड के साथ आरडीएक्स टिफिन बम बरामद हुआ था। शनिवार और रविवार की रात को फेंके गए इस बम में दो से तीन किलो आरडीएक्स था, जबकि इसके साथ ही पुलिस ने पांच ग्रनेड और नौ एमएम के एक सौ से ज्यादा कारतूस भी बरामद किए हैं। यहां आरडीएक्स टिफिन बम के अलावा तीन डेटोनेटर भी बरामद हुए थे। बम को सोमवार सुबह एनआइए व एनएसडी कमांडो की देखरेख में डिफ्यूज किया गया।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!