नहीं थम रहा कोरोना का कहर, ओडिशा में सामने आए कोविड-19 के 1,193 नए मामले

ओडिशा में शुक्रवार को कोविड-19 के 1,193 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9,92,375 हो गई, वहीं 60 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 6,757 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। संक्रमण के 1,193 नए मामलों में से 695 मामले पृथकवास केंद्रों से मिले जबकि बाकी मामलों का पता संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की जांच के बाद चला।

अधिकारी ने बताया कि खुर्दा जिले में संक्रमण के सबसे ज्यादा 425 नए मामले सामने आए। इसके बाद कटक में 161 मरीज मिले। कालाहांडी और सुबर्णपुर में संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया। अधिकारी ने बताया कि बारगढ़ में संक्रमण से 13 लोगों की मौत हो गई जबकि कटक में 11 और बोलांगीर में छह लोगों की मौत हुई।

अंगुल, जगतसिंहपुर और सम्बलपुर में पांच-पांच, देवगढ़ में चार और ढेंकनाल और जाजपुर में तीन-तीन लोगों की मौत हुई। उन्होंने बताया कि राज्य में 10,809 मरीजों का उपचार चल रहा है जबकि 9,74,756 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। संक्रमण दर 5.87 फीसदी है। अधिकारी ने बताया कि तीसरी लहर की आशंका के मद्देनज़र सरकार ने संबंधित अधिकारियों को कोविड-19 की स्थिति से निपटने के लिए जिला स्तर पर कार्यबल गठित करने के लिए कहा है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!