देश को जल्द मिलेगा सबसे बड़ा एंटी स्मॉग टावर, ऐसे बचाएगा दिल्ली को प्रदूषण से

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल राष्ट्रीय राजधानी के पहले स्मॉग टॉवर का उद्घाटन कनॉट प्लेस में 23 अगस्त को कर सकते हैं। दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने बताया कि स्मॉग टॉवर का निर्माण पूरा हो गया है और उद्घाटन 15 अगस्त के बजाय 23 अगस्त को किया जाएगा।

राष्ट्रीय राजधानी में देश का पहला और सबसे बड़ा एंटी स्मॉग टावर बनकर तैयार स्मॉग टॉवर से हो सकेगी एक सैकंड में 1,000 घन मीटर शुद्ध हवा एंटी स्मॉग टावर में नीचे 1.40 मीटर व्यास के 40 पंखे लगाए गए हैं। ये पंखे टावर के ऊपरी हिस्से से प्रति सेकंड 960 घन मीटर दूषित हवा खीचेंगे।
पंखों के आसपास नोवेल ज्योमेट्री फिल्टरेशन सिस्टम से दो तरह के दस हजार फिल्टर लगेंगे दूषित हवा उनसे छनने के बाद शुद्ध होकर टावर के निचले हिस्से से बाहर जाएगी।
प्रति सेकंड करीब 864 घन मीटर स्वच्छ वायु टावर से बाहर निकलेगा। इस टावर की मदद से पीएम 2.5 का स्तर को 60 फीसद तक कम होगा।
एंटी स्मॉग टावर को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में बनाया गया है। एक वर्ष तक केवल इसकी दक्षता जांची जाएगी।

क्षेत्र के एक किलोमीटर के दायरे में हवा की गुणवत्ता में सुधार के लिए स्थापित किये जा रहे करीब 20 मीटर ऊंचे टॉवर का निर्माण पहले 15 जून तक होना था। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा था कि कोविड-19 महामारी की वजह से स्मॉग टॉवर के निर्माण कार्य में देरी हुई। दिल्ली सरकार के मंत्रिमंडल ने पिछले साल अक्टूबर में इस संबंध में प्रायोगिक परियोजना को हरी झंडी दिखाई थी।

राय के अनुसार स्मॉग टॉवर से एक सैकंड में 1,000 घन मीटर हवा शुद्ध हो सकेगी। केंद्र सरकार द्वारा आनंद विहार में बनाये गये एक और 25 मीटर ऊंचे स्मॉग टॉवर को 31 अगस्त तक शुरू किया जा सकता है। यह जानकारी केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने दी।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!