राज्यसभा में सांसदों-मार्शल की धक्कामुक्की का वीडियो आया सामने, सरकार बोली-नाटक कर रहा विपक्ष

संसद की लड़ाई सड़क तक पहुंच गई है। विपक्ष का आरोप है कि सरकार ने बाहर से मार्शल बुलाकर विपक्षी सांसदों के साथ बदसलूकी करवाई। इसी बीच राज्यसभा से वीडियो फुटेज और फोटो सामने आई हैं। वीडियो में नजर आ रहा है कि विपक्ष के सांसद राज्यसभा के वेल में आकर प्रदर्शन कर रहे थे। कुछ मेजों पर चढ़े हुए थे। तभी बड़ी संख्या में मार्शल सांसदों को रोकने का प्रयास करने में जुटे थे। वीडियो फुटेज में सांसदों और मार्शल के बीच लगातार धक्का-मुक्की भी हुई। महिला सांसद लेडी मार्शल से भी भिड़ती नजर आ रही है जिस दौरान दोनों में धक्का-मुक्की हुई। विपक्ष का आरोप है कि सरकार ने मार्शलों को बुलाया।

वहीं सरकार का कहना है कि विपक्ष सदन की गरिमा भंग की। विपक्ष ने शांति से सदन चलने ही नहीं दिया। विपक्ष का आरोप है कि राज्यसभा में जब इंश्योरेंस बिल जबरन पास किया जा रहा था, तब बाहर से कुछ मार्शल आए जिन्होंने सांसदों के साथ बदसलूकी की। इस दौरान महिला सांसदों के साथ भी बदसलूकी हुई। बुधवार को सत्र खत्म हो गया, लेकिन मॉनसून सत्र के आखिरी दिन राज्यसभा में जो हुआ उसे आज पूरा देश देख रहा है। सरकार की ओर से भी विपक्षी सांसदों पर एक्शन की मांग की गई है।

सरकार ने कहा कि मेजों पर चढ़र कौन-सी चर्चा होती है। विपक्ष किसान आंदोलन से लेकर अन्य कई मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार नहीं था और न ही कोई बिल सदन में पास करने दिया गया। सरकार ने विपक्ष के आरोप को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि यह ‘सत्य से परे’ है। वहीं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने भी संसद भवन परिसर में मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्होंने अपने 55 साल की संसदीय राजनीति में ऐसे स्थिति नहीं देखी कि महिला सांसदों पर सदन के अंदर हमला किया गया हो।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!