ओलिंपिक कांस्‍य विजेता विवेक सागर को सीएम शिवराज सिंह ने किया सम्‍मानित, डीएसपी बनाने की घोषणा

भोपाल ।

मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को राजधानी के मिंटो हॉल में टोक्यो ओलिंपिक 2020 के पदक विजेता ओलिंपिक हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर सहित अन्य प्रतिभागियों को सम्‍मानित किया। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने विवेक सागर को एक करोड़ रुपये और मध्य प्रदेश पुलिस में डीएसपी का पद देने की घोषणा की। सीएम शिवराज ने यह भी कहा कि विवेक की माता जी जहां कहेंगी वहां उन्हें पक्का मकान बनवाकर देंगे। विवेक सागर के माता-पिता और भाई व बहन भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे, विवेक के कहने पर मंच पर बुलाकर उनका भी सम्मान किया गया।

समारोह की अध्यक्षता खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने की। कार्यक्रम में भारतीय निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह को ओलिंपिक में भाग लेने पर 10 लाख रुपये की राशि से सम्मानित किया। ऐश्वर्य प्रताप मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के निवासी हैं। भारतीय हॉकी टीम के सहायक प्रशिक्षक शिवेन्द्र सिंह को भी मुख्‍यमंत्री ने सम्‍मानित किया और 25 लाख रुपये की घोषणा की। इसके अलावा अशोक ध्यानचंद, पैरा कयाकिंग खिलाड़ी प्राची यादव एवं शरद कुमार को भी शॉल-श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।

इसके पूर्व आज सुबह विवेक सागर का भोपाल पहुंचने पर गुरुवार को राजा भोज एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया। खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया एवं खेल विभाग के अधिकारियों ने विवेक की आत्मीय अगवानी की। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ओलिंपिक कांस्‍य विजेता विवेक सागर के साथ स्‍मार्ट सिटी पार्क में पौधारोपण किया। सीएम शिवराज सिंह चौहान के निवास पर विवेक का मिठाई खिलाकर स्वागत किया एवं ओलिंपिक में बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई दी।
उल्लेखनीय है कि टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारतीय हॉकी टीम के सदस्य के रूप में शामिल विवेक सागर ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। उन्‍होंने अर्जेंटीना के खिलाफ खेले गए मैच में एक शानदार गोल करते हुए टीम को जिताने में अहम भूमिका अदा की थी। इसके फलस्वरूप भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच सकी। ओलम्पिक में भारतीय पुरूष हॉकी टीम 41 साल बाद कांस्य पदक जीतकर लौटी है।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!