केरल में आज फिर सामने आए 21 हजार से अधिक नए मामले, 16% के करीब पहुंचा पॉजिटिविटी रेट

एक ओर देश में कोरोना संक्रमण में गिरावट आ रही है तो वहीं दूसरी ओर केरल में कोविड के मामले में तेजी जारी है। केरल में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 21 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं, जबकि 18 हजार से अधिक लोग कोविड से रिकवर हुए हैं। राज्य सरकार द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, “पिछल 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 21,119 नए मामले सामने आए हैं और 18, 493 लोग कोविड से ठीक हुए हैं। इसी अवधि में 152 मरीजों की मौत हुई है।

विज्ञप्ति के अनुसार, “राज्य में अब कोरोना के एक्टिव केस बढ़कर 1,71,985 हो गए हैं। वहीं, पॉजिटिविटी रेट में भी बड़ा उछाल आया है। राज्य सरकार के मुताबिक, “केरल में अब पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 15.91 पहुंच गया है, जोकि 16 प्रतिशत के बेहद करीब है।

इससे पहले केंद्र सरकार ने बताया कि 11 राज्यों के 44 जिलों में अब भी कोरोना संक्रमण की दर 10 प्रतिशत से अधिक है। केरल में ऐसे 10 ज़िले हैं। 6 नॉर्थ ईस्ट राज्यों मणिपुर, मिज़ोरम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, नागालैंड और सिक्किम में 29 ज़िले ऐसे हैं जहां केस पॉजिटिविटी रेट 10% से अधिक है। सरकार ने बताया कि देश में पिछले 2 हफ्ते में 2% से भी कम पॉजिटिविटी रेट दर्ज़ की गई है, इस हफ्ते की पॉजिटिविटी रेट 1.87% है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!