मिलावटी शराब पर फांसी का कानून बनाने का विधेयक पारित

भोपाल।

मिलावटी शराब से बढ़ रही मौत की घटनाओं को रोकने के लिए शिवराज सरकार ने आबकारी अधिनियम में संशोधन कर फांसी की सजा का प्रविधान जोड़ा है। उस पर मंगलवार को विधानसभा की मुहर लग गई। सदन में आबकारी अधिनियम में संशोधन विधेयक हंगामे के बीच पारित हो गया। राज्यपाल की सहमति के बाद अब यह कानून भी बन जाएगा लेकिन ऐसे गंभीर विधेयक पर किसी विधायक ने कोई सुझाव देना उचित नहीं समझा।

इसमें मिलावटी शराब के सेवन से मृत्यु के मामले में आरोपित के विरुद्ध बार-बार दोषसिद्ध होता है तो उसे मृत्युदंड (फांसी) की सजा और कम से कम बीस लाख रुपये के जुर्माने से दंडित किया जा सकेगा। अधिनियम में मदिरा की परिभाषा में हेरिटेज मदिरा नाम से नई श्रेणी शामिल की गई है।

अब गैरजमानती होगा अपराध

वाणिज्यिक कर मंत्री जगदीश देवड़ा ने विधानसभा में मध्य प्रदेश आबकारी (संशोधन) विधेयक प्रस्तुत किया। सदन में हंगामे के कारण इस पर कोई चर्चा नहीं हुई। शोरगुल के बीच ही विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने कार्यवाही पूरी कराई और विधेयक पारित हो गया। अब इसे राज्यपाल को अनुमति के लिए भेजा जाएगा। उनकी अनुमति मिलते ही राजपत्र में अधिसूचना के माध्यम से इसके प्रविधानों को लागू कर दिया जाएगा।

मादक द्रव्य में हानिकारक, रंगीन या अन्य मिलावट करने पर जुर्माना न्यूनतम तीन सौ रुपये के स्थान पर 30 हजार और अधिकतम दो हजार की जगह दो लाख रुपये होगा। आबकारी अमले या पुलिस की जांच में बाधा पहुंचाने या हमला करने पर दो की जगह अब तीन साल का कारावास होगा। इस प्रविधान से यह अपराध गैर जमानती हो जाएगा।

आंख खराब हुई या शारीरिक क्षति तो दो साल की सजा

मानवीय उपभोग के लिए अनुपयुक्त (मिलावटी) शराब मिलने संबंधी पहली बार के अपराध से जुड़े मामलों में कारावास दो माह की जगह न्यूनतम छह माह और जुर्माना एक लाख रुपये से कम नहीं होगा। मिलावटी शराब से शारीरिक क्षति (जैसे आंखों की रोशनी जाना) होने पर न्यूनतम चार माह की जगह दो वर्ष और अधिकतम आठ वर्ष के कारावास के साथ न्यूनतम दो लाख रुपये का जुर्माना होगा। मिलावटी शराब के सेवन से मृत्यु होने पर न्यूनतम दो वर्ष की जगह 10 वर्ष और अधिकतम आजीवन कारावास व न्यूनतम पांच लाख रुपये का जुर्माना लगेगा।

बार-बार अपराध किया तो मृत्युदंड

बार-बार मिलावटी शराब के मामले में न्यूनतम छह से लेकर अधिकतम दस वर्ष का कारावास और कम से कम पांच लाख रुपये का जुर्माना लगेगा। शारीरिक क्षति होने पर न्यूनतम दस वर्ष, अधिकतम 14 साल का कारावास और न्यूनतम दस लाख रुपये जुर्माने का प्रविधान किया है। मिलावटी शराब के सेवन से मृत्यु के मामले में आजीवन कारावास या मृत्युदंड के प्रविधान के सहित न्यूनतम 20 लाख रुपये तक जुर्माने से दंडित किया जा सकेगा।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!