Covishield और Covaxin के मिक्स डोज से होगा कोरोना पर वार, DCGI ने दी क्लिनिकल ट्रायल की अनुमति

कोरोना महामारी के खिलाफ टीकाकरण अभियान जारी है। यह दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन प्रोग्राम है, जिसके तहत केंद्र सरकार द्वारा फ्री टीके लगाए जा रहे हैं। वहीं कोरोना संक्रमण के खिलाफ दवा को अधिक असरदार बनाने की कवायद भी जारी है। ताजा खबर यह है कि डीजीसीआई ने भारत में बनीं दो वैक्सीन, कोविशील्ड और कोवैक्सीन के मिक्स डोज के ट्रायल की अनुमति दे दी है। अब वेल्लोर में यह क्लिनिकल ट्रायल होगा। माना जा रहा है कि Covishield and Covaxin Mix dose कोरोना वायरस पर अधिक असरदार साबित होगा। पिछले दिनों इस क्लिनिकल ट्रायल की अनुमति मांगी गई थी। मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) के मुताबिक, वेल्लोर में क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज में कोवैक्सिन और कोविशील्ड टीकों के मिश्रण का अध्ययन किया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार, केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की विषय विशेषज्ञ समिति ने 29 जुलाई को इस प्रयोग की सिफारिश की थी। विशेषज्ञ समिति ने सीएमसी, वेल्लोर को चरण -4 क्लिनिकल ट्रायल की अनुमति देने की सिफारिश की, जिसमें 300 स्वस्थ स्वयंसेवकों को कोवाक्सिन और कोविशील्ड के मिश्रण के लिए शामिल किया जाएगा।

क्यों किया जा रहा मिक्स डोज क्लिनिकल ट्रायल

रिपोर्ट के अनुसार, क्लिनिकल ट्रायल का मुख्य उद्देश्य यह देखना है कि क्या टीकाकरण डोज पूरा करने के लिए किसी व्यक्ति को दो अलग-अलग वैक्सीन शॉट दिए जा सकते हैं? भारत में अभी मुख्यरूप से Covishield और Covaxin के टीके लगाए जा रहे हैं। हालांकि कुछ अन्य विदेशी टीकों को भी अनुमति दी है। सरकार ने इस साल 18 वर्ष से अधिक उम्र की पूरी आबादी के टीकाकरण का लक्ष्य रखा है। वहीं बच्चों के टीकाकरण पर भी ट्रायल चल रहा है। आशंका जताई जा रही है कि कोरोना की तीसरी लहर बच्चों को निशाना बना सकती है। यही कारण है कि अधिकांश राज्य अभी स्कूल खोलने से बच रहे हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!