पाकिस्तान के बाद अब बांग्लादेश में हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़, 10 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

ढाका, आइएएनएस। पाकिस्तान के बाद अब बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के मंदिरों को निशाना बनाया गया है। शनिवार को बांग्लादेश में कुछ कट्टरपंथियों ने अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के कई घरों, दुकानों पर हमला और चार मंदिरों में तोड़फोड़ की। यह घटना बांग्लादेश के खुलना जिले के रूपशा उपजिला के शियाली गाँव की है। शियाली गांव में चार मंदिरों की कई मूर्तियां तोड़ी गईं। साथ ही छह दुकानों और हिंदू लोगों के कुछ घरों में जमकर तोड़फोड़ हुई। इस मामले में पुलिस ने रविवार को 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।

यह घटना शनिवार दोपहर को हुई, जिसके बाद इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई और अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

स्थानीय लोगों ने बताया कि शुक्रवार रात करीब नौ बजे अल्पसंख्यक हिंदू महिला श्रद्धालुओं के एक समूह ने एक धार्मिक यात्रा निकाली थी। यह यात्रा पुरबा पारा मंदिर से शियाली श्मशान घाट तक थी। उन्होंने रास्ते में एक मस्जिद पार की थी, इस दौरान मस्जिद के इमाम ने चिल्लाते हुए यात्रा का विरोध किया। इससे हिंदू भक्तों और इस्लामी मौलवी के बीच तीखी बहस हुई।

पुलिस के मुताबिक शनिवार शाम करीब पांच बजकर 45 मिनट पर करीब सौ हमलावर धारदार हथियारों के साथ तोड़फोड़ शुरू कर दी। हिंसा के दौरान चार मंदिरों को तोड़ा गया और एक घर में जमकर तोड़फोड़ की गई। साथ ही शियाली गांव में हिंदू समुदाय के लोगों की छह दुकानों में तोड़फोड़ की गई।

कट्टरपंथियों ने अल्पसंख्यक हिंदुओं को मारपीट कर बुरी तरह किया घायल

स्थानीय पूजा उदयपोन परिषद के अध्यक्ष शक्तिपाड़ा बसु ने समाचार एजेंसी आइएएनएस को बताया कि सौ से अधिक मुस्लिमों ने धारदार हथियारों से हमला किया। उन्होंने बाजार में गणेश मलिक की दवा की दुकान, श्रीवास्तव मलिक की किराना दुकान, सौरव मल्लिक की चाय और किराने की दुकान, अनिर्बान हीरा और उनके पिता की दुकान में तोड़फोड़ की। जब हिंदुओं ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो इन लोगों ने मारपीट कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया। इससे पहले कि ग्रामीण एकजुट हो पाते और मारपीट करते, आरोपी युवक मौके से फरार हो चुके थे। इसके अलावा शिबपद धार के आवास को भी बदमाशों ने लूट लिया। उनके घर में ‘गोविंदा मंदिर’ में भी तोड़फोड़ की गई। जिन अन्य मंदिरों को तोड़ा गया उनमें शियाली पुरबापारा का ‘हरि मंदिर’, दुर्गा मंदिर और शियाली महासंशन मंदिर शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक (एसपी), अतिरिक्त एसपी की एक पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। एसपी (खुलना) महबूब हसन ने बताया कि इलाके में पुलिस टीमों को तैनात कर दिया गया है और शियाली गांव में स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले में स्थानीय लोगों से समन्वय स्थापित कर रही है।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!