टोक्यो- खेल गांव के समीप चलती ट्रेन में चाकूबाजों का हमला, 10 को किया जख्मी

टोक्यो । जापान की राजधानी टोक्यो में चल रही प्रतिष्ठित खेल स्पर्धा के दौरान सिजोगाकुएन स्टेशन के समीप चलती ट्रेन में चाकूबाजी की घटना में हमलावरोँ ने 10 लोगों को बुरी तरह जख्मीकर दिया। इनमें से दो की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। यह घटना ओलिंपिक खेल गांव से कुछ ही दूरी पर हुई है। बताया जा रहा है कि संदिग्ध आरोपी लोगों को चाकू मारने के बाद फरार हो गया था, लेकिन बाद में पुलिस ने उसे एक स्टोर से गिरफ्तार कर लिया। इस हमले में दो व्यक्तियों की हालत गंभीर बनी हुई है। बाकी लोगों को भी इलाज के लिए अस्पताल लेकर जाया गया है। बताया जा रहा है कि संदिग्ध आरोपी हमला करने के बाद अपने चाकू को घटनास्थल पर ही फेककर फरार हो गया। बाद में पुलिस ने उसे टोक्यो के एक भीड़भाड़ वाले इलाके में स्थित स्टोर से गिरफ्तार कर लिया। टोक्यो दमकल विभाग ने कहा कि 10 घायल यात्रियों में से नौ को पास के अस्पतालों में ले जाया गया, जबकि दसवां व्यक्ति मामूली रूप से घायल था। उसे घटनास्थल पर ही प्रारंभिक उपचार देकर छोड़ दिया गया। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि घायल हुए सभी लोग होश में थे। घटनास्थल पर पुलिस और बाकी जांच एजेंसियों की कई टीमें मौजूद हैं।
इस घटना के एक चश्मदीद ने बताया कि हमले के बाद ट्रेन पास के एक स्टेशन पर जाकर रुकी। जिसके बाद ट्रेन में सवार यात्री घबराए हुए गाड़ी से बाहर निकलने लगे। एक दूसरे व्यक्ति ने एनएचके को बताया कि उसने यात्रियों को खून से लतपथ हालत में ट्रेन से बाहर आते हुए देखा। जिसके बाद स्टेशन से डॉक्टरों और मेडिकल सहायता लाने के लिए अनाउंस किया गया। एनएचके ने कहा कि संदिग्ध एक स्टोर में गया और कहा कि वह भागते-भागते थक गया है। स्टोर मैनेजर ने उस व्यक्ति की शर्ट पर खून के धब्बे देखकर पुलिस को फोन किया। मैनेजर ने बताया कि संदिग्ध हमलावर की उम्र 20 के आसपास है। रेलवे ऑपरेटर ओडाक्यू इलेक्ट्रिक रेलवे कंपनी के मुताबिक, सिजोगाकुएन स्टेशन के पास चाकू घोंपा गया।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!