चीन में तेजी से बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, 125 नए मामले आए; बीजिंग आने पर लगी रोक

चीन में कोरोना वायरस का संक्रमण एक बार फिर से तेजी से बढ़ने लगा है। दुनिया को कोरोना महामारी देने वाले चीन में संक्रमण फिर बढ़ने लगा है। चीन में 8 अगस्त को कोरोना वायरस के 125 नए मामले सामने आए। इससे एक दिन पहले 96 केस आए थे। चीन के स्वास्थ्य़ मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है। चीन में डेल्टा वैरिएंट के कारण कोरोना के मामले बढ़े हैं। 125 नए मामलों में से 94 केस स्थानीय हैं।

बीजिंग में आवाजाही पर रोक

चीन के कई प्रांतों में तेजी से मरीज मिलने के बाद अब राजधानी बीजिंग को संक्रमण से बचाने के लिए यात्रा प्रतिबंध लगाए गए हैं। प्रांतों से राजधानी बीजिंग आने वालों पर रोक लगा दी गई है। ये उन क्षेत्रों के नागरिकों पर रोक है, जहां कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। उच्च और मध्यम खतरे वाले क्षेत्रों से आने के लिए यात्रियों को हवाई और रेल टिकट दिए जाने पर रोक लगा दी गई है। यात्रा के लिए हेल्थ कोड जारी किए गए हैं। केवल ग्रीन हेल्थ कोड के लोगों को ही यात्रा में राहत दी गई है। बीजिंग एयरपोर्ट से 15 शहरों के लिए जाने-आने वाली फ्लाइट बंद कर दी गई हैं।

जापान: जापान में कोरोना वायरस के मामले रिकार्ड स्तर पर पहुंच रहे हैं। स्थानीय मीडिया के अनुसार पिछले 24 घंटे में देश में 15753 नए मरीज मिले हैं। टोक्यो, जहां ओलिंपिक खेल हुए हैं, वहां भी एक दिन में 4066 नए मरीज मिले हैं। यह संख्या जनवरी के बाद सबसे ज्यादा है।

ब्राजील : रायटर के अनुसार, यहां हर रोज 990 लोगों की मौत हो रही है। एक दिन में 43 हजार से ज्यादा नए मामले मिल रहे हैं।

आस्ट्रेलिया : सबसे ज्यादा आबादी वाले न्यू साउथ वेल्स, विक्टोरिया और क्वींसलैंड में डेल्टा वैरिएंट के कारण मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

ईरान : नवंबर के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा 39600 नए मरीज मिले हैं। मरने वालों की संख्या 542 है।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!