हातोद के अस्पताल को बनाया जायेगा अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त – प्रभारी मंत्री डॉ. मिश्र

स्वास्थ्य सुविधा के क्षेत्र में इंदौर के हातोद के लिये बड़ी सौगात,प्रभारी मंत्री डॉ. मिश्र ने लगभग 448 लाख रूपये की लागत से बनने वाले 30 बिस्तरीय अस्पताल का किया भूमिपूजन
इंदौर:जिले के प्रभारी तथा गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र आज अपने इंदौर प्रवास के दौरान हातोद पहुंचे। यहां उन्होंने स्वास्थ सुविधा के क्षेत्र में बड़ी सौगात के रूप में 30 बिस्तरीय अस्पताल के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। यह अस्पताल लगभग 448 लाख रूपये की लागत से बनेगा। इस अस्पताल के भवन को बनाने के लिये 18 महीने की समय-सीमा निर्धारित की गई है।
इस अवसर पर सांसद शंकर लालवानी, विधायक रमेश मेंदोला, पूर्व महापौर श्री कृष्णमुरारी मोघे, पूर्व विधायक मनोज पटेल तथा राजेश सोनकर, गौरव रणदिवे सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। इस अवसर पर संबोधित करते हुये प्रभारी मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने कहा कि कोरोना काल से हमें बहुत कुछ नया सीखने को मिला है। प्रकृति से दूर रहने के दुष्परिणाम भी दिखाई दिए हैं। उन्होंने कहा कि हम भारतीय संस्कृति के पोषक हैं, इस संस्कृति से हमें प्रकृति के साथ रहना सिखाया जाता है। प्रकृति और भारतीय संस्कृति के साथ रहकर निरोगी रहने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में प्रदेश में स्वास्थ्य से जुड़े हुए अमले एवं पुलिस ने अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि हातोद में बनने वाले अस्पताल को अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त किया जाएगा। साथ ही इस अस्पताल में ऑक्सीजन की व्यवस्था भी की जाएगी।
प्रभारी मंत्री डॉ. मिश्र ने लगभग 448 लाख रूपये की लागत से बनने वाले 30 बिस्तरीय अस्पताल का किया भूमिपूजन

इस अवसर पर सांसद शंकर लालवानी ने अपने संबोधन में कहा कि इंदौर जिले में कोरोना काल के पूर्व अनुभव को देखते हुए वर्तमान में अस्पतालों में बेड की संख्या बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यह अस्पताल इस दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि देपालपुर क्षेत्र के विकास की तरफ विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यहां सांवेर, देपालपुर, हातोद और धार रोड होते हुए बायपास बनाने की योजना तैयार की जा रही है, इसके लिए प्रारंभिक सर्वे शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में एक लॉजिस्टिक हब भी बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि देपालपुर क्षेत्र को मुंबई-दिल्ली इंडस्ट्रियल कॉरिडोर से जोड़े जाने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुलावट को पूर्व मंत्री स्वर्गीय श्री निर्भय सिंह पटेल की स्मृति में प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक मनोज पटेल ने कहा कि हातोद में 30 बिस्तरों का अस्पताल बनने से बड़ी राहत मिलेगी। कोरोना की तीसरी लहर से निपटने में भी यह अस्पताल मददगार होगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार एवं इसे सुदृढ़ बनाने पर तेजी से कार्य किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजेश सोनकर ने कहा कि यह अस्पताल बन जाने से देपालपुर और हातोद के साथ ही सांवेर क्षेत्र के अनेक गांवों के ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। इसके बन जाने से स्वास्थ्य क्षेत्र की बड़ी जरूरत पूरी होगी।
इस अस्पताल भवन के निर्माण से हातोद के अतिरिक्त देपालपुर विकास खण्ड तथा सांवेर विकास खण्ड के कुल 40 गावों की जनता को चिकित्सीय सेवाओं का लाभ मिलेगा। अस्पताल भवन के नव निर्माण से शिशु रोग विशेषज्ञ, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, मेडिकल विशेषज्ञ उपचार के लिये उपलब्ध होंगे। ओपीडी के साथ आवश्यकता के अनुसार इनडोर पेशेन्ट सुविधा भी उपलब्ध होगी। वर्तमान में केवल सामान्य डिलीवरी संबंधी ही उपचार की सुविधा है। इस निर्माण के बाद सीजेरियन की सुविधा भी यहां उपलब्ध हो सकेगी। अस्पताल भवन में चिकित्सकों के आवास गृह भी बनाए जा रहे हैं, जिससे चौबीस घन्टे आकस्मिक सुविधायें बेहतर रूप से उपलब्ध होगी। अस्पताल के बन जाने से आम जनता को शहर में इलाज के लिये नहीं आना पड़ेगा। यह 30 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा बनवाया जा रहा है। यह अस्पताल 24 हजार 590 वर्गफीट का रहेगा। भवन जी+2 का बनेगा।
  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!