अभी जेल में ही रहेंगे राज कुंद्रा, बॉम्बे हाई कोर्ट ने खारिज की तुरंत रिहाई की मांग वाली याचिका

बाॅलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में सलाखों के पीछे हैं। आए दिन इस केस में नए नए खुलासे होने के बाद राज कुंद्रा की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। आलम तो ये हुआ कि बॉम्बे हाई कोर्ट ने उन्हें तुरंत रिहा करने का याचिका को खारिज कर दिया है। दरअसल, राज कुंद्रा ने मुंबई पुलिस द्वारा गिरफ्तारी को गैरकानूनी बताकर चैलेंज किया था। मगर हाई कोर्ट से राज को कोई राहत नहीं मिली। कोर्ट ने उनकी याचिका को खारिज कर दिया है।

बॉम्बे हाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस द्वारा गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर 2 अगस्त को आदेश सुरक्षित रखा था। 7 अगस्त को इस पर जस्टिस एएस गडकरी ने फैसला सुना दिया हैजस्टिस एएस गडकरी ने कहा है कि मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट द्वारा हिरासत में रिमांड कानून के अनुरूप है और इसमें किसी हस्तक्षेप की आवश्यकता नहीं है।

बता दें कोर्ट ने राज कुंद्रा और रयान थोर्प की जमानत पर 29 जुलाई को दोनों के वकीलों की दलीलें सुनी थी। राज कुंद्रा के वकील ने कहा था कि उन्हें गलत तरीके से गिरफ्तार किया गया है। वहीं पुलिस ने कहा है कि राज ने सीआरपीसी की धारा 41(ए) पर साइन करने से मना कर दिया था जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था।

मीडिया कवरेज को लेकर शिल्पा ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा
राज कुंद्रा केस को लेकर हो रही मीडिया कवरेज को लेकर शिल्पा शेट्टी ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। इस मामले में हाईकोर्ट ने शिल्पा को ही खरी खोटी सुनाई थी। हाईकोर्ट ने शिल्पा शेट्टी के वकील से कहा कि आपके क्लाइंट के पति के खिलाफ एक गंभीर केस है. इस केस को मीडिया कवर कर रहा है. भारत में मीडिया को खबर प्रकाशित करने और दिखाने की पूरी आजादी है।

हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके अपनी सिचुएशन बताई थी। उन्होंने कहा था कि यह समय उनके परिवार के साथ ठीक नहीं है जिसकी वजह से वह लोगों से कहना चाहती हैं कि उन्हें प्राइवेसी दी जाए।

अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में गिरफ्तार होने के बाद राज कुंद्रा पर कई मॉडल्स और एक्ट्रेस ने गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले में शुक्रवार को शर्लिन चोपड़ा को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने तलब किया था। इस दौरान उनसे करीब 8 घंटे पूछताछ हुई। शर्लिन चोपड़ा ने अप्रैल महीने में राज कुंद्रापर सेक्‍सुअल हैरेसमेंट को लेकर भी FIR दर्ज करवाई थी। शर्लिन ने आरोप लगाया था कि एक बिजनेस डील के सिलसिले में उनकी राज कुंद्रा से बात हुई थी लेकिन फोन पर मैसेज में दोनों के बीच बहस हो गई थी। इसके बाद राज कुंद्रा उनके घर आए थे और जबरन उन्‍हें किस किया।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!