नहीं रहे सीरियल ‘प्रतिज्ञा’ के ‘ठाकुर सज्जन सिंह’ अनुपम श्याम

मन की आवाज प्रतिज्ञा शो में ठाकुर सज्जन सिंह की भूमिका निभा रहे दिग्गज अभिनेता अनुपम श्याम का रविवार को निधन हो गया। वो 63 वर्ष के थे। उन्हें कुछ दिनों पहले किडनी से संबंधित समस्याओं के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां वो इंटेंसिव केयर सेंटर में थे। उन्हें पिछले कुछ दिनों से वेंटिलेटर पर रखा गया था। मल्टी ऑर्गन फेल्योर के कारण 8 अगस्त को उन्होंने इस संसार को अलविदा कह दिया।

भाई ने मांगी थी आर्थिक मदद

पिछले साल खबर आई कि अनुपम श्याम को बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया है। फिर उनके भाई ने खराब आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए लोगों से मदद की गुहार लगाई थी। हालांकि इलाज के बाद अनुपम काम पर लौट गए थे पर उन्हें हफ्ते में तीन बार डायलिसिस कराना पड़ता था।

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में जन्में थे अनुपम

अनुपम श्याम का जन्म 20 सितंबर 1957 को उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में हुआ था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा प्रतापगढ़ से ही हुई। बाद में लखनऊ के भारतेन्दु नाट्य अकादमी से उन्होंने थिएटर की पढ़ाई की। दिल्ली आने के बाद वो श्रीराम सेंटर रंगमंडल से जुड़ गए और फिर नेशनल स्कूल ऑफ ड्रॉमा में उनके एक्टिंग स्किल को नया आयाम मिला।

मन की आवाज प्रतिज्ञा से मिली थी ख्याति

अनुपम श्याम ने यूं तो कई फिल्मों में काम किया था लेकिन उन्हें सीरियल ‘मन की आवाज प्रतिज्ञा’ से खासी लोकप्रियता मिली। अनुपम की पॉपुलैरिटी का आलम ये था कि बीजेपी ज्वाइन करने के बाद जिस रैली या सभा में वो होते, वहां गजब का आलम जुटता था अनुपम ने अमरावती की कथाएं, रिश्ते, क्यूंकि…जीना इसी का नाम है, मन की आवाज प्रतिज्ञा, हमने ली है शपथ, डोली अरमानों, कृष्णा चली लंदन जैसे कई सीरियलों में काम किया था।

संघर्ष, दुश्मन, दिल से, प्यार तो होना ही था, परजानिया, गोलमाल, नायक: द रियल हीरो और पाप शक्ति: द पावर जैसी फिल्मों से भी नाम कमाया।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!