अमिताभ बच्चन के बंगले पर बम रखने की धमकी देने वाले दो लोग गिरफ्तार

मुंबई |

शुक्रवार रात मुंबई पुलिस को एक गुमनाम फोन कॉल आने से हलचल मच गई थी। इस काॅल के जरिए शख्स ने राज्य के तीन बड़े रेलवे स्टेशन और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी दी। इस धमकी के बाद से तीन प्रमुख रेलवे स्टेशनों और मेगास्टार अमिताभ बच्चन के बंगले की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। वहीं अब पुलिस ने इस संदर्भ मे दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।

गिरफ्तार किए दोनों शख्स का नाम राजू कांगणे और रमेश शिरसाट है। यह दोनो मुंबई से सटे कल्याण में कल शाम को पार्टी कर रहे थे और नशे में धुत होकर पुलिस को कॉल कर चार जगह पर बम रखने की जानकारी दी। पुलिस ने जब दोबारा उस नंबर पर कॉल किया तो उन्होंने मोबाइल बंद कर दिए।

पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद गिए बयान में कहा-मुंबई क्राइम ब्रांच की क्राइम इंटेलीजेंस यूनी ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनसे हॉक्स से संबंधित पूछताछ जारी है। बीती रात कॉल आया था जिसमें शख्स ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, दादर और बायकुला रेलवे स्टेशन के साथ-साथ अमिताभ बच्चन के बंगले पर बम होने की जानकारी दी थी।

पुलिस के मुताबिक एक शख्स ने 6 अगस्त की रात 8 बजकर 50 मिनट पर मुंबई पुलिस की एमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर डायल 100 पर कॉल किया था और कहा था कि मुंबई की चार अलग जगहों पर बम है। मुंबई पुलिस की टीम बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वैड के साथ तुरंत वहां पहुंची और पूरी जगह की तलाशी ली और पाया कि ये एक हॉक्स कॉल थी। फिलहाल सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक पुलिस सुरक्षा बल की अमिताभ बच्चन के घर के बाहर तैनाती कर दी गई है।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!