इंदौर जिले में उत्सवी माहौल में उपभोक्ताओं को सम्मान के साथ वितरित किया जायेगा राशन

इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. मिश्र सहित गोवा के खाद्य मंत्री गावड़े रहेंगे विशेष रूप से मौजूद,मुसाखेड़ी में होगा मुख्य कार्यक्रम

इंदौर :राज्य शासन द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशानुसार इंदौर जिले में भी आज प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत राशन वितरण का कार्यक्रम उत्सवी माहौल में किया जायेगा। इसके लिये जिले में व्यापक तैयारियां की गई है। जिले के प्रभारी तथा प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने आज यहां कलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई बैठक में तैयारियों की समीक्षा की। इस मौके पर उन्होंने निर्देश दिये कि शासन द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशानुसार प्रभावी रूप से कार्यक्रमों का आयोजन किया जाये।
बैठक में सांसद शंकर लालवानी, कलेक्टर मनीष सिंह, नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल, डीआईजी मनीष कपूरिया, विधायकगण रमेश मेंदौला, आकाश विजयवर्गीय, मालिनी गौड़ तथा महेन्द्र हार्डिया, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, जीतू जिराती तथा मनोज पटेल, मधु वर्मा, गौरव रणदिवे, उमेश शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
बैठक में बताया गया कि मुसाखेड़ी में 7 अगस्त को आयोजित मुख्य कार्यक्रम में गोवा के खाद्य मंत्री श्री गोविन्द गावड़े विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम में इंदौर जिले के प्रभारी तथा गृह, जेल, विधि एवं विधायी कार्य एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। सांसद शंकर लालवानी, विधायक गोवा विधानसभा प्रवीण जंतया एवं सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति गोवा संजय जिहाद भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। कलेक्टर मनीष सिंह स्वागत भाषण देंगे। अपर कलेक्टर डॉ. अभय अरविन्द बेडेकर द्वारा अतिथियों व कार्यक्रम में सम्मिलित हितग्राहियों को संक्षिप्त में कार्यक्रम की जानकारी दी जायेगी।
कार्यक्रमों में होंगे रंगारंग गीत-संगीत के कार्यक्रम
इंदौर जिले में राशन वितरण के कार्यक्रम को उत्सवी स्वरूप दिया जा रहा है। इसके लिये विभिन्न लोक कलाकारों और गीत-संगीत की मण्डलियों का सहयोग लिया जा रहा है। इनके द्वारा गीत-संगीत के साथ स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे लोकगीत/मंगलगान, वाद्ययंत्र जैसे ढोल मंजीरा इत्यादि से उत्सवी माहौल बनाया जायेगा।
उत्सव के दिन प्रत्येक उचित मूल्य दुकान पर सांसद, विधायक, पार्षद एवं अन्य निर्धारित जनप्रतिनिधियों की विशेष उपस्थिति में राशन वितरण का कार्यक्रम होगा।
बैठक में कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि जिले की सभी 532 उचित मूल्य की राशन दुकानों में कार्यक्रम के लिये विशेष तैयारियां की गई है। सभी दुकानों पर व्यवस्थाओं के लिये नोडल अधिकारी भी नियुक्त किये गये हैं। इस कार्यक्रम के लिये उपभोक्ताओं को घर-घर जाकर विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। उन्हें आमंत्रण देने के लिये 7 अगस्त की सुबह क्षेत्र में प्रभात फैरियां भी निकाली जायेंगी। जिले की सभी दुकानों को पीले रंग से पुताई कराई गई है। दुकानों में विशेष सफाई की गई हैं। दुकानों को रंग-बिरंगी पताकाओं, गुब्बारों तथा अन्य सामाग्रियों से सजाया और सवांरा गया है। दुकानों में योजना संबंधी जानकारी के बैनर पोस्टर, स्टैन्डी/फ्लेक्स लगाये गये हैं। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम अंतर्गत सभी पात्र परिवारों को माह अगस्त में बैग सहित राशन सामग्री का वितरण किया जाएगा। कोविड-19 में सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराने हेतु कार्यक्रम में प्रति दुकान 100 हितग्राहियों की बैग में राशन सामग्री वितरण किया जायेगा। इस हेतु हितग्राहियों का चयन कर लिया गया है।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!