आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी का टूटेगा गेट, नोटिस चिपका

रामपुर : सपा के कद्दावर नेता और रामपुर से मौजूदा सांसद आजम खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. ताजा मामला आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के गेट से जुड़ा हुआ है. जहां जौहर यूनिवर्सिटी का मुख्य गेट तोड़े जाने के मामले में जिला जज की कोर्ट का फैसला आने के बाद प्रशासन ने गेट को तोड़ने की विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसके तहत प्रशासन ने 15 दिन की मोहलत देते हुए यूनिवर्सिटी के चांसलर एवं सपा सांसद आजम खां के आवास पर नोटिस चस्पा कर दिया है. नोटिस में कहा गया है कि 15 दिन के भीतर गेट को हटा लिया जाए. इसके बाद प्रशासन अपने स्तर से कार्रवाई करेगा.

जौहर यूनिवर्सिटी
जौहर यूनिवर्सिटी

भाजपा नेता ने की थी शिकायत

भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने 2019 में आजम खान के जौहर यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट की शिकायत की थी कि यह गेट सरकारी जगह में बना हुआ है. इस गेट के अंदर जो मार्ग बना हुआ है, वह पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाया गया है. उनकी इस शिकायत के आधार पर उप जिलाधिकारी ने उनकी शिकायत को सही करार देते हुए गेट को तोड़े जाने के आदेश दिया था. उसके बाद सांसद आजम खान ने जिला जज के यहां अपील की थी. जिसमें आजम खान की अपील को डिस्ट्रिक्ट जज ने खारिज कर दिया और 2 साल पहले के उप जिलाधिकारी के आदेश को बरकरार रखते हुए अपना फैसला सुनाया है.

जौहर यूनिवर्सिटी
जौहर यूनिवर्सिटी

मामला करीब दो साल से विलंबित

जौहर यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट को तोड़े जाने का मामला करीब दो साल से सेशन कोर्ट में विचाराधीन चल रहा था. दो दिन पहले जिला जज गौरव कुमार श्रीवास्तव ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद एसडीएम द्वारा पूर्व में दिए गए आदेश को बहाल रखते हुए जौहर यूनिवर्सिटी के गेट को अवैध करार दिया था. साथ ही पूर्व में एसडीएम द्वारा दिए गए गेट को तोड़े जाने के आदेश को बहाल रखा था. कोर्ट का आदेश अब प्रशासन को मिल गया है.

कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने अमल शुरू कर दिया है. इसके तहत अब प्रशासन ने जौहर यूनिवर्सिटी के चांसलर और जौहर ट्रस्ट के अध्यक्ष आजम खां की गैर मौजूदगी के चलते उनके मकान पर देर रात पुलिस ने एक नोटिस चस्पा कर दिया है. नोटिस में गेट हटाने के लिए 15 दिन की मोहलत दी गई है.

  • सम्बंधित खबरे

    खुल गई ‘सिस्टम’ की पोल! हल्की बारिश से अयोध्या हुआ पानी-पानी, रामपथ और भक्ति पथ समेत कई जगहों पर जलभराव

    अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों मे बीते कुछ दिनों से हल्की और मध्यम बारिश हो रही है। सोमवार को अयोध्या शहर में हल्की बारिश हुई। थोड़ी सी बारिश में ही…

    यूपी में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, बढ़ेगा नदियों का जल स्तर

    उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. बीते दिनों राज्य के बचे हुए हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 30…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!