यूपी विधान सभा चुनाव में फतह के लिए BJP की तैयारी तेज, जे पी नड्डा करेंगे चुनावी रणनीति पर मंथन

लखनऊ: अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधान सभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने तैयारियां तेज कर दी है और इसी के तहत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा यूपी के दो दिवसीय दौरे पर सात अगस्त को लखनऊ पहुंचेंगे. जेपी नड्डा प्रदेश के सभी मोर्चों के अध्यक्षों से मुलाकात करेंगे और चुनावी रणनीति पर मंथन करेंगे. इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 1 अगस्त को उत्तर प्रदेश पहुंचे थे.

जेपी नड्डा के यूपी दौरे का पूरा कार्यक्रम
जेपी नड्डा सात अगस्त को राजधानी लखनऊ और आठ अगस्त को आगरा में पार्टी द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों और संगठन संबंधी बैठकों में शामिल होंगे. प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर ने बताया कि जेपी नड्डा सात अगस्त की सुबह 11 बजे लखनऊ पहुंचेंगे. वह शहर के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में प्रदेश में पार्टी के नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुखों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे. वहीं पर पार्टी के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारियों की बैठक को भी संबोधित कर मार्गदर्शन करेंगे.
इसके बाद जेपी नड्डा पार्टी के राज्य मुख्यालय पहुंचेंगे, जहां पार्टी की संगठनात्मक बैठकों में उपस्थित पदाधिकारियों और अन्य प्रमुख नेताओं को संबोधित करेंगे. नड्डा आठ अगस्त की सुबह लखनऊ से आगरा जाएंगे, जहां वह पार्टी द्वारा आयोजित डॉक्टरों (कोरोना वॉरियर्स) के सम्मेलन को संबोधित करेंगे और फिर शाम को दिल्ली रवाना हो जाएंगे.

कुछ मंत्रियों से अलग से कर सकते हैं मुलाकात

अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान जेपी नड्डा बीजेपी पदाधिकारियों और यूपी बीजेपी कोर ग्रुप के साथ मीटिंग करेंगे. इसके अलावा नड्डा उत्तर प्रदेश सरकार के कुछ मंत्रियों से अलग से भी मुलाकात कर सकते हैं. हालांकि पार्टी की तरफ से अभी इसको लेकर आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!