‘समुद्री सुरक्षा -अंतरराष्ट्रीय सहयोग’ पर सुरक्षा परिषद को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी नौ अगस्त को पहली बार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में समुद्री सुरक्षा एवं अंतरराष्ट्रीय सहयोग के विषय पर एक चर्चा की अध्यक्षता करेंगे।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने यहां नियमित ब्रीफिंग में कहा कि भारत ने अगस्त माह में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता संभाली है। इस माह हम समुद्री सुरक्षा, शांतिरक्षक अभियानों और आतंकवाद से मुकाबले के तीन प्रमुख क्षेत्रों में परिचर्चाओं का आयोजन कर रहे हैं।

बागची ने कहा कि नौ अगस्त की शाम को प्रधानमंत्री एक उच्च स्तरीय वर्चुअल खुली परिचर्चा की अध्यक्षता करेंगे जिसका शीर्षक ‘समुद्री सुरक्षा का विस्तार- अंतरराष्ट्रीय सहयोग का मुद्दा’ होगा। यह परिचर्चा अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा बनाये रखने के एजेंडे के तहत होगी।

उन्होंने बताया कि ऐसा पहली बार होगा जब भारतीय प्रधानमंत्री संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की किसी बैठक की अध्यक्षता करेेंगे। प्रवक्ता ने कहा कि अन्य दोनों -शांतिरक्षक अभियानों और आतंकवाद से मुकाबला, क्षेत्रों पर परिचर्चा में विदेश मंत्री एस जयशंकर स्वयं न्यूयॉर्क जाकर वहां बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!